[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल रानीगंज में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, निकाली गयी निशान यात्रा

रानीगंज में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, निकाली गयी निशान यात्रा

0
रानीगंज में धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, निकाली गयी निशान यात्रा

रानीगंज.

मंगलवार को रानीगंज में श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर प्रातः श्री श्याम बाल मंडल रानीगंज की ओर से एक भव्य निशान यात्रा निकाली गयी. यह यात्रा श्री सीताराम जी मंदिर प्रांगण से शुरू होकर पूरे बाजार की परिक्रमा करते हुए श्री श्याम मंदिर में जाकर संपन्न हुई. इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और बाबा के जयकारों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.

निशान यात्रा में भक्तों की भीड़

इस अवसर पर 501 निशान निकाले गये. जिन्हें बाद में बाबा को अर्पित किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रकार की झांकियां भी निकाली गयीं. इस कार्यक्रम में विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद भी उपस्थित रहे. उन्होंने बाबा का निशान उठाया और मंदिर में अर्पित किया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने बताया कि इस मंदिर के निर्माण से वह जुड़े हैं. आज यह मंदिर पूरे भारतवर्ष में अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष विष्णु सराफ, पवन केजरीवाल, विमल सराफ, विनोद बंसल, समाजसेवी राम कुमार सारडा, मंदिर कमेटी के मुरारी शर्मा, पप्पू माटोलिया, सांवर सिंघानिया, राहुल केजरीवाल, दीपक झुनझुनवाला, संदीप शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया. सचिव पवन केजरीवाल ने कहा कि आज बर्बरीक महाराज का जन्मदिन भी है और आज ही इस मंदिर की स्थापना भी हुई थी. इसलिए यह दिन विशेष महत्व रखता है. उन्होंने कहा कि श्याम बाबा सभी के हैं और सभी लोग यहां आकर आशीर्वाद लेते हैं. शाम को मंदिर के सभागार में गिरिडीह से पधारे आकाश -परिचय जबकि कोलकाता से आये राजगुरु ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की.

श्रद्धालुओं की आस्था

स्थानीय निवासी अरुण भरतीया ने कहा कि आज श्री श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे मंदिर में आकर बाबा का आशीर्वाद लें. अनिल कयाल ने बताया कि श्री श्याम मंदिर के निर्माण के बाद से ही रानीगंज के लोगों को श्री विनायक जी महाराज, रानी सती दादी, श्री खाटू श्याम, श्री बाबा सालासर तथा श्री महादेव के दर्शन हो रहे हैं. आज यह मंदिर पूरे भारतवर्ष के भक्तों के आस्था का केंद्र बन गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel