[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल सैंथिया में मार्बल गोदाम से मिला किशोरी का शव

सैंथिया में मार्बल गोदाम से मिला किशोरी का शव

0
सैंथिया में मार्बल गोदाम से मिला किशोरी का शव

दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, दो संदिग्धों को पकड़ पुलिस ले गयी थाने

शव मिलने के बाद उत्तेजित लोगों ने जाम की सैंथिया-सिउड़ी सड़क

बीरभूम. शुक्रवार को जिले के सैंथिया थाना क्षेत्र के वार्ड दो स्थित देरियापुर कांचननगर में मार्बल गोदाम से एक किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव फैल गया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतका घरेलू काम किया करती थी. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सैंथिया–सिउड़ी सड़क पर टायर जला कर अवरोध कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की जोरदार मांग की. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पंकज और रवि के घर में काम करनेवाली 14 वर्षीय किशोरी का शव उनके मार्बल गोदाम से बरामद किया गया. इसके बाद मृतका के परिवार और बाउड़ीपाड़ा के लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. परिवार का आरोप है कि किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव गोदाम में छिपा दिया गया.

अवरोध हटाने गयी पुलिस से धक्का-मुक्की

सड़क अवरोध हटाने पहुंची पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी की गयी. करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद पुलिस ने किसी तरह अवरोध हटाया और कई लोगों को थाने बुलाया. मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गयी और उनसे पूछताछ में लग गयी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इस बीच, किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस ने सिउड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण साफ होंगे. इधर, मार्बल व्यवसायी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि किशोरी ने जहर खाया था और घटना के कारणों के बारे में परिवार ही बता सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel