[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल निगम कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की मांग पर रैली

निगम कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की मांग पर रैली

0
निगम कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की मांग पर रैली

आसनसोल.

नगर निगम में पानी का नल खोलने वाले कर्मियों की वेतन वृद्धि, इएसआइ और यूनिफॉर्म की मांग करते हुए कांग्रेस की तरफ से गिरजा मोड़ से लेकर आसनसोल नगर निगम तक एक रैली निकाली गयी. इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम, प्रसेनजीत पुईतुंडी के अलावा अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता और आसनसोल नगर निगम इलाके में नल खोलने वाले कर्मचारी मौजूद थे. इस मौके पर आसनसोल नगर निगम कार्यालय के सामने कांग्रेस की तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए शाह आलम ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के कर्मचारी जो पानी का नल खोलते हैं वह लगातार 365 दिन अपना काम करते हैं. इन्हें किसी त्योहार में छुट्टी तक नहीं मिलती. जब आसनसोल नगर निगम के अन्य कर्मचारियों को छुट्टी मिलती है तो भी इन्हें काम करना पड़ता है. इसके बावजूद इनका वेतन बहुत कम है. उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इन अस्थाई कर्मियों के लिए रोजाना 388 रुपये तय किये गये हैं. लेकिन आसनसोल नगर निगम की तरफ से इन्हें 347 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से दियेजाते हैं जो बहुत कम हैं. इसके साथ ही उन्होंने इन कर्मचारियों के लिए इएसआइ सुविधा की मांग की. साथ ही उन्होंने उनके लिए नगर निगम द्वारा यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि ये 365 दिन बिना छुट्टी के काम करते हैं.

इसलिए इन्हें ये सारी सुविधाएं मिलनी ही चाहिए. इसके बाद वे मेयर को ज्ञापन सौंपने आसनसोल नगर निगम के अंदर गये. लेकिन जब उन्होंने देखा कि उस समय ना तो मेयर ना ही दोनों डिप्टी मेयर न ही चेयरमैन थे. इसके बाद वे धरने पर बैठ गये. उनका कहना था कि जब मेयर विधान उपाध्याय को पहले से यह बता दिया गया था कि कांग्रेस की तरफ से एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलने आयेगा और आसनसोल नगर निगम के नल खोलने वाले कर्मियों की तरफ से ज्ञापन दिया जायेगा, इसके बावजूद न तो वह अपने कार्यालय में है और ना ही कोई अन्य पदाधिकारी यहां तक कि कोई एमएमआइसी भी नहीं है. इसी के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से धरना दिया गया. आखिरकार नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक अपने चेंबर में पहुंचे और तब कांग्रेस की तरफ से उन्हें ज्ञापन सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel