[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल जाम की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

जाम की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

0
जाम की समस्या को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

आसनसोल. कांग्रेस की ओर से शनिवार को आसनसोल शहर को जाम मुक्त करने की मांग को लेकर गिरजा मोड़ इलाके में पथारोध कर विरोध प्रदर्शन किया गया. यहां कांग्रेस, छात्र परिषद, महिला कांग्रेस, सेवा दल सहित कांग्रेस के विभिन्न शाखा संगठनों के सदस्य उपस्थित थे. यहां कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पथारोध कर प्रशासन से शहर को जाम मुक्त करने की मांग की. कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के कारण 30 मिनट तक यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस ने आकर प्रदर्शन कार्यों को सड़क से हटाया उसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हो सका. इस बारे में कांग्रेस नेता प्रसेनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आसनसोल में जाम की जो समस्या तृणमूल के नेताओं की वजह से है. तृणमूल के नेता फुटपाथ पर जो व्यापारी व्यापार कर रहे हैं. उनसे अवैध रूप से वसूली करते हैं और उन्हीं की वजह से जाम की समस्या होती है. वहीं टोटो और ऑटो के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे सकी लेकिन वह चाहती हैं कि युवक टोटो और ऑटो को लेकर ही उलझे रहे. लेकिन इस वजह से आसनसोल में जाम की जो स्थिति हो रही है. उसकी तरफ प्रशासन का नजर नहीं है. उन्होंने प्रशासन पर भी प्रहार करते हुए कहा कि अब प्रशासन के लोग तृणमूल के उन नेताओं के साथ ही जाम की समस्या को मिटाने के लिए बैठक कर रहे हैं. जिन नेताओं की वजह से जाम की समस्या लग रही है. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह से आसनसोल से जाम की समस्या का भी समाप्त नहीं होगी. उन्होंने टोटो चालकों को रूट देने की मांग की ताकि उनके रोजगार पर भी असर न पड़े और शहर में जाम की समस्या भी दूर हो. उन्होंने कहा कि आज उच्च माध्यमिक की परीक्षा नहीं है इसलिए वह आज रोड जाम कर रहे हैं ताकि प्रशासन की नींद टूटे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel