[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल निर्माणाधीन फ्लाइओवर की गार्डवॉल धंसी, एनएच-19 पर मचा हड़कंप

निर्माणाधीन फ्लाइओवर की गार्डवॉल धंसी, एनएच-19 पर मचा हड़कंप

0
निर्माणाधीन फ्लाइओवर की गार्डवॉल धंसी, एनएच-19 पर मचा हड़कंप

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के मेमारी थाना क्षेत्र के निमो-02 पंचायत के सरडांगा इलाके में बुधवार सुबह नेशनल हाइवे 19 पर निर्माणाधीन फ्लाइओवर की गार्डवॉल धंस गयी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भयभीत हो गये. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय फ्लाइओवर पर कोई वाहन मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

गार्डवॉल धंसने से सड़क का हिस्सा भी टूटा

स्थानीय लोगों के अनुसार फ्लाइओवर की गार्डवॉल फ्लाई ऐश से बनायी गयी थी. अचानक गार्डवॉल का एक हिस्सा धराशायी हो गया, जिससे सड़क का हिस्सा भी टूटकर नीचे गिर गया. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

रोकी गयी वाहनों की आवाजाही

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. धंसान वाले स्थान की घेराबंदी कर दी गयी है और फ्लाइओवर से वाहनों का आवागमन फिलहाल रोक दिया गया है. हाईवे अथॉरिटी को घटना की जानकारी दे दी गयी है. अधिकारी और ठेकेदार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel