[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल इसीएल के सीएमडी सतीश झा को मिला बिजनेस लीडर ऑफ दि इयर का अवॉर्ड

इसीएल के सीएमडी सतीश झा को मिला बिजनेस लीडर ऑफ दि इयर का अवॉर्ड

0
इसीएल के सीएमडी सतीश झा को मिला बिजनेस लीडर ऑफ दि इयर का अवॉर्ड

आसनसोल.

सोमवार को मुंबई ताज लैंड्स इंड में आयोजित वर्ल्ड हेल्थ कांग्रेस के 24वें एडिशन, बिजनेस लीडर ऑफ दि इयर अवॉर्ड कार्यक्रम में पहली बार इसीएल का झंडा बुलंद हुआ. कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) सतीश झा को संस्था की ओर से बिजनेस लीडर ऑफ दि इयर का अवॉर्ड दिया गया. श्री झा इसीएल के पहले सीएमडी हैं, जिन्हें यह अवॉर्ड दिया गया. इस अवॉर्ड को देश के प्रतिष्ठित पुरस्कारों में गिना जाता है. पिछले साल सतीश झा को इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दिल्ली में आयोजित अपने कार्यक्रम में अवॉर्ड ऑन कॉरपोरेट गवर्नेस 2025 प्रदान किया.

सीएमडी बनने के बाद इसीएल में दिखे सकारात्मक बदलाव : जयनाथ चौबे

सीएमडी श्री झा ने नागपुर विश्वविद्यालय से बीई (माइनिंग) किया. आइएसएम धनबाद से एम-टेक किया और फिलहाल वे आइआइटी बीएचयू से पीएचडी कर रहे हैं. 19 दिसम्बर 2024 को वे इसीएल के सीएमडी का पदभार ग्रहण किया. बीएमएस यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य जयनाथ चौबे ने कहा कि श्री झा के सीएमडी का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही कंपनी के कार्यक्षेत्र में काफी बदलाव हुआ है, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है.

इसीएल में सीएमडी सतीश झा की महत्वपूर्ण उपलब्धि

सीएमडी श्री झा ने जमीन के बदले मुआवजा के रूप में वन टाइम लमसम अमाउंट (ओटला) को लागू किया. इसमें दो एकड़ जमीन के बदले नौकरी के बजाय एकमुश्त 89 लाख से 1.20 करोड़ रुपये मुआवजा का प्रावधान शुरू किया. इससे कंपनी और जमीनदाता दोनों को फायदा हुआ. जमीन के बदले नौकरी लेने पर किसी भी व्यक्ति को ग्रूप डी के पद पर नौकरी मिलती है. अब पढ़े-लिखे युवक नौकरी लेने के बजाय पैसा लेकर अपना दूसरा काम कर सकेंगे और कम्पनी पर भी बोझ कम पड़ेगा. पहले मुआवजा की राशि काफी कम थी, जिससे लोग नौकरी लेना उनकी मजबूरी होती थी. उनके कार्यकाल में पिछले आर्थिक वर्ष में 52.035 मिलियन टन कोयले का रिकार्ड उत्पादन हुआ. उम्मीद कार्यक्रम के तहत इंटरनेशन माइनिंग कांफ्रेंस हुआ. सबसे बड़ी चुनौती जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में काफी तेजी आयी है.

“सही तरीके से कंपनी की हर जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन करता रहा हूं. वर्ल्ड हेल्थ कांग्रेस ने उनके कार्यों को सराहते हुए यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान किया, जिसके लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं. आगामी दिनों में भी अपने सभी दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करने को लेकर हर संभव प्रयास कारूंगा.”

सतीश झा,

सीएमडी, इसीएल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel