आसनसोल उषाग्राम में तृणमूल और भाजपा के बीच टकराव, भाजपा कार्यकर्ता घायल
भाजपा के 12 घंटे के बंगाल बंद को लेकर कई जगहों पर भाजपा तथा तृणमूल के बीच झड़प की छिटपुट घटनाएं हुईं.
By Prabhat Khabar News Desk |
August 28, 2024 9:31 PM
आसनसोल.
भाजपा के 12 घंटे के बंगाल बंद को लेकर कई जगहों पर भाजपा तथा तृणमूल के बीच झड़प की छिटपुट घटनाएं हुईं. आसनसोल के उषाग्राम में भी भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ता आपस में भिड़ गये. मिली जानकारी के अनुसार भाजपा समर्थक बंद के समर्थन में रैली निकाल कर बस, दुकानें बंद करवा रहे थे. इसी बीच स्थानीय पार्षद के नेतृत्व में तृणमूल समर्थक मौके पर पंहुच गये. दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गयी. दोनों ने बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट के दौरान लाठी डंडा चलाने का आरोप एक दूसरे पर लगाया गया. भाजपा कार्यकर्ता सुजीत घोष का सिर फट गया. उसे आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया है. वहीं दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 4:50 PM
June 27, 2026 8:49 PM
June 26, 2026 12:16 AM
June 26, 2026 6:20 AM
June 21, 2026 9:57 PM
June 21, 2026 3:55 PM
June 16, 2026 9:55 PM
June 16, 2026 9:53 PM
June 16, 2026 9:51 PM
June 13, 2026 9:57 PM
