सरकारी तालाब भराई व अवैध निर्माण पर भाजपा का विक्षोभ

शहर के मामरा बाजार स्थित एडीडीए के सरकारी तालाब की भराई और उसके एक हिस्से पर कथित अवैध निर्माण के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया.

By AMIT KUMAR | June 13, 2026 9:45 PM

दुर्गापुर.

शहर के मामरा बाजार स्थित एडीडीए के सरकारी तालाब की भराई और उसके एक हिस्से पर कथित अवैध निर्माण के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बापी सरकार नामक व्यक्ति के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत करके प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. भाजपा नेताओं का आरोप है कि बापी सरकार सरकारी जमीन पर बने तालाब को अवैध रूप से भर कर उसके एक हिस्से में निर्माण कार्य करा रहा है. तर्क है कि जलाशय की भराई से पर्यावरण-संतुलन बिगड़ सकता है और स्थानीय लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है. भाजपा नेताओं के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पहले भी कई बार संबंधित व्यक्ति से तालाब की भराई रोकने की मांग की थी, पर इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. इसे लेकर इलाके के लोगों में रोष बढ़ रहा है. भाजपा की ओर से प्रशासन से मामले की जांच कर अवैध निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की गयी है. कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गयी, तो संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगा.