बीरभूम.
राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के बाद जहां एक ओर जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर कुछ अराजक तत्वों द्वारा भाजपा के नाम पर हिंसा फैलाने की खबरें भी सामने आ रही हैं. इसी बीच बीरभूम के सैंथिया से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक कृष्ण कांत साहा ने अपनी ”गांधीगिरी” से लोगों का दिल जीत लिया है. गुरुवार को वे सैंथिया के अंगारगड़िया स्थित तृणमूल कांग्रेस के उस कार्यालय पहुंचे, जहां कुछ उपद्रवियों ने पथराव और तोड़फोड़ की थी.स्वयं की साफ-सफाई और माफी
हैरान करने वाली बात यह रही कि विधायक ने न केवल घटनास्थल का मुआयना किया, बल्कि खुद झाड़ू और हाथ में ईंटें उठाकर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की. विधायक साहा ने वहां मौजूद तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं को बुलाया, उनसे इस घटना के लिए क्षमा याचना की और उन्हें सम्मानपूर्वक पार्टी कार्यालय के भीतर प्रवेश करवाया. विधायक के इस व्यवहार को देखकर स्थानीय लोग और वहां मौजूद टीएमसी कर्मी भी चकित रह गये.