[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बर्दवान में भाजपा और तृणमूल के बीच हिंसक झड़प, पथराव में हुए दो जख्मी

बर्दवान में भाजपा और तृणमूल के बीच हिंसक झड़प, पथराव में हुए दो जख्मी

0
बर्दवान में भाजपा और तृणमूल के बीच हिंसक झड़प, पथराव में हुए दो जख्मी

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 12 स्थित नीलपुर और सियालडांगा मोड़ इलाके में मंगलवार देर रात तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. पथराव में दो भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं. सूचना मिलते ही बर्दवान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. मामले में एक भाजपाई को पकड़ कर पुलिस थाने ले गयी है. राज्य में चंद माह बाद होनेवाले विधानसभा चुनाव से पहले शहर में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है.

दीवार लेखन को लेकर बढ़ा विवाद

तृणमूल कांग्रेस के बर्दवान शहर उपाध्यक्ष श्यामल रॉय ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक दीवार लेखन कर रहे थे. इसी दौरान खोकन सेन के नेतृत्व में कुछ लोग बाइक से पहुंचे और पोस्टर चिपकाने लगे. विरोध करने पर मारपीट की गयी. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति बिगड़ी.

भाजपा ने आरोपों से किया इनकार

भाजपा के जिला युवा नेता शांतनु ने कहा कि तृणमूल समर्थकों ने बिना कारण भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया. उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक द्वेष के तहत मारपीट की गयी और पथराव भी हुआ. भाजपा ने सत्ता पक्ष पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

इलाके में तनाव, गश्त कर रही पुलिस टुकड़ी

घटना में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने जयंत दास नामक एक भाजपा कार्यकर्ता को पकड़ा है. मामले की जांच जारी है. तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस टुकड़ी बैठा दी गयी है, जो समय-समय पर गश्त करते हुए कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रख रखी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel