[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल पूर्व बर्धमान की आउसग्राम, कालना और भाटार सीटों पर मुश्किल में बीजेपी उम्मीदवार, अपने ही कर रहे विरोध

पूर्व बर्धमान की आउसग्राम, कालना और भाटार सीटों पर मुश्किल में बीजेपी उम्मीदवार, अपने ही कर रहे विरोध

0
पूर्व बर्धमान की आउसग्राम, कालना और भाटार सीटों पर मुश्किल में बीजेपी उम्मीदवार, अपने ही कर रहे विरोध
इलाके में लगाये गये पोस्टर ने भाजपा नेतृत्व की परेशानी बढ़ायी. फोटो : प्रभात खबर

BJP Candidate Protest East Barddhaman| बर्धमान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले पूर्व बर्धमान जिले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर ‘अपनों’ ने ही मोर्चा खोल दिया है. 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किये जाने के बाद आउसग्राम, कालना और भाटार सीटों पर उम्मीदवारों के खिलाफ विरोध के स्वर मुखर हो गये.

खुलेआम बैनर लगाकर प्रत्याशी का कर रहे विरोध

कहीं उम्मीदवार को ‘बाहरी’ बताया जा रहा है, तो कहीं पुराने रिश्तों पर सवाल उठाये जा रहे हैं. हालत यह है कि कार्यकर्ता अब खुलेआम बैनर लगाकर अपने ही घोषित प्रत्याशियों को हटाने की मांग कर रहे हैं, जिससे प्रदेश भाजपा नेतृत्व की चिंताएं बढ़ गयी हैं.

Bjp Candidate Protest East Barddhaman West Bengal Election 2026 News
भाजपा के 3 उम्मीदवार, जिनका अपनी ही पार्टी में हो रहा है विरोध. फोटो : प्रभात खबर

आउसग्राम में कलिता मांझी के खिलाफ विरोध के स्वर

आउसग्राम सीट से भाजपा ने एक बार फिर कलिता मांझी पर भरोसा जताया है. कलिता मांझी, जो दूसरों के घरों में परिचारिका का काम करती हैं, अपनी सादगी और संगठन के प्रति निष्ठा के लिए जानी जाती हैं. वर्ष 2021 के चुनाव में उन्होंने टीएमसी को कड़ी टक्कर दी थी और हार का अंतर महज 5.4 प्रतिशत था. हालांकि, इस बार स्थानीय ब्लॉक नेताओं ने उनके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को खुला पत्र लिखकर उम्मीदवार बदलने की मांग की है. चेतावनी दी है कि यदि उम्मीदवार नहीं बदला गया, तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाटार में सोमेन करफा को बताया टीएमसी उप-प्रधान का दामाद

भाटार विधानसभा सीट पर भाजपा ने नये चेहरे के रूप में सोमेन करफा को उतारा है. यहां विरोध का तरीका और भी तीखा है. स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैनर लगाकर सोमेन का विरोध शुरू कर दिया है. उन पर आरोप लगाया जा रहा है कि वे पूर्व में ‘सीपीएम हर्मद वाहिनी’ से जुड़े थे और वर्तमान में टीएमसी के उप-प्रधान के दामाद हैं. कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसी निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता की बजाय ‘बाहरी’ व्यक्ति को टिकट देना स्वीकार्य नहीं है.

इसे भी पढ़ें : कोलकाता से पहले सिलीगुड़ी में PM मोदी का मेगा रोड शो, उत्तर बंगाल फतह का ये है BJP प्लान

कालना में सिद्धार्थ मजूमदार पर बाहरी होने का ठप्पा

कालना विधानसभा सीट पर भाजपा ने सिद्धार्थ मजूमदार को उम्मीदवार बनाया है, लेकिन यहां भी बगावत की आग तेज है. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सिद्धार्थ कोलकाता के रहने वाले हैं और कालना के लिए पूरी तरह ‘बाहरी’ हैं. सिद्धार्थ मजूमदार वर्ष 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. स्थानीय संगठन उन्हें ‘पैराशूट लैंडिंग’ मान रहा है और उम्मीदवार को बदलने की मांग पर अड़ा है.

टीएमसी ने कसा तंज, भाजपा पसोपेश में

भाजपा के इस आंतरिक कलह पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुटकी लेना शुरू कर दिया है. टीएमसी नेताओं का कहना है कि जिस पार्टी के कार्यकर्ता ही अपने उम्मीदवारों को स्वीकार नहीं कर रहे, वह जनता का विश्वास क्या जीतेगी? दूसरी ओर, प्रदेश भाजपा नेतृत्व अब इस संकट को सुलझाने के लिए मैराथन बैठकें कर रहा है.

इसे भी पढ़ें

टीएमसी सांसद सागरिका घोष का दावा- SIR ने पश्चिम बंगाल में स्थानीय स्तर पर सत्ता विरोधी लहर को खत्म कर दिया

बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल!

बंगाल 2026 चुनाव से पहले Video वायरल, EVM बटन पर ‘इत्र’ का तानाशाही मॉडल?

बंगाल चुनाव 2026: 63 लाख वोटर गायब और ‘अस्मिता’ की जंग, ममता बनर्जी बचा पायेंगी अपना किला?

Previous article यूरिया का उत्पादन 50% तक घटा, हॉर्मुज तनाव से गैस सप्लाई ठप; खरीफ सीजन से पहले बढ़ी टेंशन
Next article भारत की अरुंधति रेड्डी बनीं आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ, पाकिस्तान के फरहान भी सम्मानित
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel