[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल कांकसा: तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर बाइकर की हुई मौत

कांकसा: तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर बाइकर की हुई मौत

0
कांकसा: तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर बाइकर की हुई मौत

पानागढ़.

सोमवार को दोपहर पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र के रूपगंज के पास तेज गति से जा रहे एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इससे बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी. पुलिस ने मृत युवक का नाम सोमनाथ घोष (24) बताया है. सोमनाथ स्थानीय रूपगंज इलाके का ही निवासी था. वह बाइक से कुलड़िहा से रूपगंज जा रहा था, तभी रास्ते में उल्टी दिशा से तेज गति में एक डंपर आया और अनियंत्रित होकर बाइक को जोरदार ठोकर मार दी.

डंपर की चपेट में आने से बाइकर की मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के वास्ते दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज दिया है. हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने मोचीपाड़ा शिवपुर सड़क को जाम कर दिया. करीब दो घंटे तक अवरोध चला. पुलिस के उच्चाधिकारियों के पहुंचने के बाद परिस्थिति नियंत्रण में आयी. बाद में घातक डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया. उसके चालक व खलासी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel