[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल दुकानदार से पिस्तौल की नोक पर लूटपाट का प्रयास

दुकानदार से पिस्तौल की नोक पर लूटपाट का प्रयास

0
दुकानदार से पिस्तौल की नोक पर लूटपाट का प्रयास

आसनसोल. आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत सुमंतपल्ली निवासी दीपांकर चटर्जी के साथ रविवार की रात लूटपाट की कोशिश की गयी. पेशे से दुकानदार श्री चटर्जी अपने कार्यस्थल से लौट रहे थे. तभी उनके घर की गली में एक व्यक्ति ने उनके सिर पर पिस्तौल लगाकर उन्हें लूटने का प्रयास किया. दीपांकर चटर्जी ने साहस के साथ लुटेरे का मुकाबला किया और चिल्लाने लगे. जिससे घबराकर लुटेरा भाग खड़ा हुआ. घटना के बाद श्री चटर्जी ने आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह हर रोज की तरह रात 10:30 बजे के बाद अपने घर लौट रहे थे. गली के मुहाने पर दो बदमाश खड़े थे. एक बदमाश ने दूसरे को मोटरसाइकिल से गली के पास छोड दिया और खुद कुछ दूरी पर जाकर खड़ा हो गया. जब वह गली से गुजरने लगे तो उन्होंने गली के बीच में खड़े व्यक्ति को थोड़ा हटने के लिए कहा. तभी उसने अचानक अपनी कमर से पिस्तौल निकाल ली और उनके सिर पर तान दिया. उस बदमाश ने उनके पास जो कुछ भी था, उसे देने के लिए धमकाने लगा. उन्होंने इसका विरोध किया. दोनों के बीच छीनाझपटी होने लगी. बदमाश ने उनके पॉकेट से पर्स निकालने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने चिल्लाना शुरू किया तो दोनों बदमाश वहां से भाग गये. उन्होंने कहा कि गली के मुहाने पर ही लूटपाट करने के प्रयास से वह आतंकित हैं. उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षाकर्मी तैनात करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि दोनों अपराधी रासडांगा की तरफ भाग निकले. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel