[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया

बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया

0
बंगाल चुनाव 2026 से पहले RPF की कार्रवाई, 14 किलो चांदी के गहनों के साथ एक धराया
चांदी के जेवर के जखीरे के साथ आरपीएफ की टीम. फोटो : प्रभात खबर

Asansol Barachak Station Silver Seized| आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित बराचक रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब 14 किलो चांदी के गहने बरामद हुए हैं. बंगाल चुनाव 2026 से पहले चांदी के गहनों की इतनी बड़ी खेप मिलने से रेल महकमे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल, आरपीएफ के साथ इनकम टैक्स विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गयी है.

संदिग्ध हरकतों ने खोला राज

आरोपी व्यक्ति बराचक स्टेशन पर एक भारी बैग के साथ ट्रेन का इंतजार कर रहा था. वहां गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं. जब जवानों ने उससे पूछताछ की, तो वह घबराने लगा और गोलमोल जवाब देने लगा. संदेह गहराने पर उसके बैग की तलाशी ली गयी. बैग में चांदी के जेवरों का बड़ा जखीरा मिला.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

नहीं दिखा सका कागजात, टीम को करता रहा गुमराह

बरामद गहनों का वजन लगभग 14 किलो बताया जा रहा है. आरपीएफ अधिकारियों ने जब आरोपी से गहनों के वैध बिल या दस्तावेज मांगे, तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया. पूछताछ के दौरान वह लगातार बयान बदलता रहा. इसके बाद उसे तुरंत कुमारपुर स्थित बराचक आरपीएफ पोस्ट ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ जारी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इनकम टैक्स विभाग को बड़े नेटवर्क का शक

मामले की गंभीरता और गहनों की बड़ी मात्रा को देखते हुए आरपीएफ ने तुरंत आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचित किया. आईटी विभाग की टीम ने आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर गहनों की जांच शुरू कर दी है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गहनों का असली स्रोत (Source) क्या है? क्या यह टैक्स चोरी या हवाला से जुड़ा मामला है? क्या इस तस्करी के पीछे कोई संगठित अंतरराज्यीय गिरोह काम कर रहा है?

इसे भी पढ़ें

बंगाल समेत अन्य राज्यों में वोट के लिए बांटी जा रही शराब, ड्रग्स और कैश, अब तक 651.55 करोड़ जब्त

डोमकल में मिला हथियार बनाने का कारखाना, हथियारों का जखीरा जब्त

बंगाल चुनाव: 20 दिनों में जब्त हुए 12 हथियार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

ऑर्फनगंज रोड में जमीन खोद कर निकाला गया हथियारों का जखीरा

Previous article हेटकरहिया गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम आयोजित
Next article बंगाल चुनाव 2026: वोटर लिस्ट शुद्धिकरण में 91 लाख मतदाता साफ, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर महामुकाबला
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel