[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बंगाल में गरजे अमित शाह- 4 मई के बाद गुंडों को उल्टा टांगकर सीधा करेगी भाजपा, लागू होगा UCC, घुसपैठियों की खैर नहीं

बंगाल में गरजे अमित शाह- 4 मई के बाद गुंडों को उल्टा टांगकर सीधा करेगी भाजपा, लागू होगा UCC, घुसपैठियों की खैर नहीं

0
बंगाल में गरजे अमित शाह- 4 मई के बाद गुंडों को उल्टा टांगकर सीधा करेगी भाजपा, लागू होगा UCC, घुसपैठियों की खैर नहीं

Amit Shah Kulti Rally| आसनसोल/कुल्टी, शिवशंकर ठाकुर/संतोष विश्वकर्मा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के निर्णायक चरण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कुल्टी में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

भाईपो को सीएम बनाने के सपने को चकनाचूर करने का चुनाव : शाह

भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार के समर्थन में उतरे शाह ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे ‘घोटालों की सरकार’ करार दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधायक चुनने का नहीं, बंगाल को घुसपैठियों से मुक्त कराने और ‘भाईपो’ (अभिषेक बनर्जी) के मुख्यमंत्री बनने के सपने को चकनाचूर करने का निर्वाचन है.

घुसपैठियों और गुंडों को आखिरी चेतावनी

अमित शाह ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि 5 मई को भाजपा की सरकार बनते ही एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर बाहर निकाला जायेगा.

सीधा करेंगे गुंडों को : अमित शाह ने टीएमसी के कैडरों को चेतावनी दी कि तृणमूल के गुंडे सावधान हो जाएं. अगर 23 तारीख (वोटिंग के दिन) को कोई गड़बड़ी की, तो 4 मई के नतीजों के बाद उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर दिया जायेगा.
सिंडिकेट का विसर्जन : केंद्रीय गृह मंत्री ने वादा किया कि बंगाल से सिंडिकेट राज का बंगाल की खाड़ी में विसर्जन कर दिया जायेगा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

UCC और महिला सुरक्षा : रात 1 बजे स्कूटी से निकलेंगी बेटियां

गृहमंत्री ने बड़े नीतिगत बदलावों का संकेत देते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता (UCC) लायी जायेगी और चार शादी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जायेगा. शाह ने कहा- दीदी कहती हैं कि महिलाएं शाम 7 बजे के बाद बाहर न निकलें. भाजपा के शासन में एक बच्ची रात 1 बजे भी स्कूटी लेकर निकलेंगी और किसी की हिम्मत नहीं होगी कि उसे आंख उठाकर देख सके.

इसे भी पढ़ें : 2 चरणों में तय होगा बंगाल का सीएम, दांव पर ममता की साख, BJP का मिशन बंगाल और लेफ्ट-कांग्रेस की वापसी की छटपटाहट

लौह नगरी को फिर बनायेंगे ‘आयरन सिटी’

कुल्टी और आसनसोल के औद्योगिक पतन पर दुख जताते हुए शाह ने कहा कि यह ब्लास्ट फर्नेस की भूमि थी, जिसे टीएमसी ने बर्बाद कर दिया. भाजपा सरकार अवैध खनन (Illegal Mining) और वातावरण में जहर घोल रहे स्पंज आयरन कारखानों को तुरंत बंद करेगी. तबाह हो चुकी इस लौह नगरी को फिर से आधुनिक ‘आयरन सिटी’ के रूप में विकसित किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में आलू बिगाड़ेगा ममता बनर्जी का खेल! 40 लाख वोटर की नाराजगी पड़ सकती है भारी

भाईपो का सपना कभी नहीं होगा पूरा : शाह

ममता बनर्जी के परिवारवाद पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि दीदी की नजर में राज्य का केवल एक ही युवा है, और वह है उनका ‘भाईपो’. उन्होंने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी को मुख्यमंत्री बनाने का ममता बनर्जी का सपना कभी हकीकत नहीं बनेगा. शाह ने राशन घोटाला, शिक्षक भर्ती, कोयला और पशु तस्करी जैसे अनगिनत घोटालों की लिस्ट गिनाते हुए टीएमसी को भ्रष्टाचार की जननी बताया.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: नंदीग्राम से दिनहाटा तक वो स्विंग सीटें जो तय करेंगी अगली सरकार

Amit Shah Kulti Rally: गृह मंत्री की 13 बड़ी घोषणाएं

  1. गरीबों के लिए चल रही किसी योजना को भाजपा सरकार बंद नहीं करेगी, नयी योजनाएं शुरू करेगी
  2. बंगाल में भाजपा का मुख्यमंत्री बंगाल का बेटा ही बनेगा, बाहरी को सीएम बनाने की बातें सिर्फ अफवाह
  3. महिला और युवाओं के खाते में 1 जून से प्रतिमाह 3000 रुपए भेजे जायेंगे
  4. 1 जून से महिलाओं के लिए बसों में यात्रा होगी फ्री
  5. गर्भवती महिला को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  6. महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू होगा
  7. हर किसी को आयुष्मान कार्ड के लिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी
  8. उद्यम क्रेडिट कार्ड के जरिये 10 लाख रुपए की सहायता दी जायेगी
  9. किसानों से प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से खरीदी जायेगी धान
  10. किसान निधि 6000 से बढ़ाकर 9000 रुपए कर दिया जायेगा
  11. पारदर्शी तरीके से साल में एक लाख युवाओं को रोजगार दिया जायेगा
  12. एक अतिरिक्त एम्स, आईआईटी और आईआईएम खोले जायेंगे
  13. महिलाओं को फ्री वैक्सीनेशन की सुविधा देगी भाजपा सरकार

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव : अमीर उम्मीदवार बनाम गरीब जनता, कोई 133 करोड़ का मालिक, तो किसी की जेब में 500 रुपए

अमित शाह बोले- घुसपैठियों को दें बिजली का झटका, बंगाल को बांटे बिना होगा गोरखा समस्या का समाधान

अमित शाह बोले- ब्याज समेत वसूलेंगे जनता की लूटी हुई एक-एक पाई, टीएमसी के ‘गुंडों’ को दी उल्टा लटकायेंगे

अमित शाह का ‘चुनावी तूफान’, 3 रैली, रोड शो, बंगाल में परिवर्तन के लिए भरेंगे हुंकार

Previous article दिल्ली में PM मोदी से मिले CM सम्राट चौधरी, बोले- विकसित भारत और समृद्ध बिहार के विजन पर मिला मार्गदर्शन
Next article स्कंद षष्ठी के दिन करें ये खास उपाय, बदल सकती है किस्मत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel