[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से त्रस्त है जनता, चाहती है बदलाव : अर्जुन मुंडा

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से त्रस्त है जनता, चाहती है बदलाव : अर्जुन मुंडा

0
बंगाल में तृणमूल कांग्रेस से त्रस्त है जनता, चाहती है बदलाव : अर्जुन मुंडा

आसनसोल.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा जारी है और राज्य की जनता वर्तमान तृणमूल सरकार से त्रस्त हो चुकी है. उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से लोग इस सरकार को देख रहे हैं और उसकी नीतियों से परेशान हैं, इसलिए अब बदलाव चाहते हैं. अर्जुन मुंडा ने तृणमूल सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार पानी में पाई जाने वाली जोंक की तरह है, जो खून पीकर मोटी हो जाती है, फिर भी खून चूसती रहती है. जब तक उसे शरीर से निकाल कर फेंका नहीं जाता, वह ऐसा ही करती रहती है. उनके अनुसार राज्य की मौजूदा स्थिति भी कुछ ऐसी ही है.

तृणमूल सरकार पर भ्रष्टाचार व लूट का आरोप

अर्जुन मुंडा ने कहा कि वामपंथी शासन के अत्याचार से त्रस्त होकर लोगों ने 2011 में तृणमूल को सत्ता में लाया था. भाजपा भी वामपंथी शासन की नीतियों को खत्म करना चाहती थी, लेकिन अब तृणमूल सरकार से भी जनता पूरी तरह परेशान हो चुकी है और उससे मुक्ति चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल के शासनकाल में गुंडागर्दी, लूट-खसोट व भ्रष्टाचार चरम पर है, जबकि आम लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हमले का आरोप

अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज सुबह जहां से परिवर्तन यात्रा शुरू हुई थी, वहां काफिले पर हमला भी हुआ. इसके बावजूद लोगों में उत्साह कम नहीं हुआ है और गांवों के लोग बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में खनिज संपदा की लूट हो रही है और केंद्र सरकार से मिलने वाले पैसे का भी हिसाब नहीं दिया जा रहा. विकास कार्य बाधित हो रहे हैं और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के काम में भी रुकावट डाली गयी है. उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए पश्चिम बंगाल में परिवर्तन जरूरी है. मौके पर केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार, शंकर चौधरी, पवन कुमार सिंह, कृष्णेंदु मुखर्जी, प्रशांत चक्रवर्ती और बप्पा चटर्जी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel