[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी

बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी

0
बंगाल चुनाव में AI वाली घिनौनी साजिश! भाजपा प्रत्याशी की आपत्तिजनक तस्वीरें बसों पर चिपकायी

AI Misuse WB Election| आसनसोल/दुर्गापुर, संतोष विश्वकर्मा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच दुर्गापुर में राजनीति के गिरते स्तर का एक शर्मनाक मामला सामने आया है. कथित तौर पर भाजपा उम्मीदवार की निर्वस्त्र तस्वीरें बसों पर चिपकायी गयी हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने इलेक्शन कमीशन में इसकी शिकायत की है.

घोरुई ने डिजिटल टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग का लगाया आरोप

दुर्गापुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक लक्ष्मण घोरुई ने आरोप लगाया है कि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर उनकी मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की गयी) निर्वस्त्र तस्वीरें तैयार की गयी हैं. घोरुई के मुताबिक, इन तस्वीरों को बसों के बाहर चिपकाया गया है, ताकि मतदाताओं के बीच उनकी छवि को धूमिल किया जा सके. इस घटना ने डिजिटल तकनीक के दुरुपयोग और चुनावी मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विधायक ने जतायी कड़ी आपत्ति

लक्ष्मण घोरुई ने इस मामले में सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस समर्थकों को निशाने पर लिया है. उनका आरोप है कि दुर्गापुर पश्चिम क्षेत्र में चलने वाली 8बी रूट की मिनी बसों समेत कई सार्वजनिक वाहनों पर उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें लगायी गयीं हैं. घोरुई ने कहा- तृणमूल कांग्रेस हार के डर से बौखला गयी है. जब वे विकास के मुद्दे पर नहीं लड़ सकते, तो ऐसी नीच हरकतों और डीप-फेक तकनीक का सहारा लेकर मुझे बदनाम कर रहे हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

AI Misuse WB Election: चुनाव आयोग में शिकायत

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी ने तत्काल कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाये हैं. घोरुई ने पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी (DM), दुर्गापुर के उप मंडलाधिकारी (SDO) और सीधे निर्वाचन आयोग से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन ने संबंधित रूट की बसों से उन विवादास्पद तस्वीरों को तुरंत हटाने का निर्देश जारी कर दिया है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में ‘तीसरी आंख’ का पहरा, संवेदनशील बूथों पर 3 और सामान्य पर लगेंगे 2 CCTV

TMC ने पल्ला झाड़ा, गुटबाजी का दिया हवाला

तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. टीएमसी के जिला प्रवक्ता वी शिवदासन ने कहा कि उनकी पार्टी का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि यह भाजपा की आपसी गुटबाजी का परिणाम हो सकता है. इस सीट से तृणमूल ने कवि दत्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो दुर्गापुर वाणिज्य मंडल के अध्यक्ष रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव से पहले लाखों का खेल, हावड़ा में डॉलर और लाखों की नकदी के साथ 2 अरेस्ट, कोलकाता में गोल्ड जब्त

चुनाव आयोग ने शुरू की जांच

चुनाव आयोग अब इस बात की जांच कर रहा है कि इन तस्वीरों के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है और तकनीक का इस्तेमाल कर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की इस कोशिश में कौन-कौन शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव का पहला चरण : दागी और धनी उम्मीदवारों का दबदबा, BJP के 70 प्रतिशत प्रत्याशी दागी, TMC के सबसे अमीर

बंगाल चुनाव 2026: पहले फेज के मतदान में 1478 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे

चुनाव या ‘बंगाल गॉट टैलेंट’? कोई तल रहा पकौड़े, कोई मांज रहा बर्तन, वोटर को रिझाने के लिए हो रहे क्या-क्या जतन?

बंगाल चुनाव 2026: पहचान नहीं, वजूद की लड़ाई! मुर्शिदाबाद की महिलाओं ने तोड़ी परंपरा, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

Previous article आप बिहार के GNM स्कूल की छात्रा हैं? तो नहीं कर सकतीं शादी, जानिए नया नियम
Next article बाजार में लौटी हरियाली! सेंसेक्स 504 अंक चढ़ा, FMCG शेयरों में आई जबरदस्त तेजी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel