[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल चित्तरंजन में ऑटो व कार की भीषण टक्कर, छह से ज्यादा जख्मी

चित्तरंजन में ऑटो व कार की भीषण टक्कर, छह से ज्यादा जख्मी

0
चित्तरंजन में ऑटो व कार की भीषण टक्कर, छह से ज्यादा जख्मी

रूपनारायणपुर.

चित्तरंजन रेल नगरी के फतेहपुर रिवरसाइड इलाके में सोमवार को एक ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए. जिसमें तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा गया है. बाकी का इलाज चित्तरंजन कस्तूरबा गांधी अस्पताल किया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है.

पुलिस के अनुसार बाराबनी थाना क्षेत्र के दोमुहानी इलाके के सात यात्री एक ऑटो में सवार होकर फतेहपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान एक चारपहिया वाहन के साथ टक्कर हुई. जिससे दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और सभी यात्री सड़क पर छिटक गये. इस हादसे में ऑटो चालक रंजीत शर्मा (50), पार्वती हांसदा (18), रोहित सोरेन (3), आरती टुडू, राधिका टुडू, मिनती सोरेन (40), बेबी सोरेन (13) और सुमिता सोरेन (31) के साथ चारपहिया वाहन चालक अभिजीत सेन (31) भी घायल हुआ. स्थानीय लोगों ने चित्तरंजन पुलिस की सहायता से सभी घायलों को पहले चित्तरंजन केजी अस्पताल पहुंचाया. वहां से गंभीर रूप से घायल रंजीत शर्मा, मिनती सोरेन और सुमिता सोरेन को बेहतर इलाज के लिए आसनसोल जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया है. बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel