[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल बिरयानी में छिपकली मिलने पर हंगामा, दो गिरफ्तार

बिरयानी में छिपकली मिलने पर हंगामा, दो गिरफ्तार

0
बिरयानी में छिपकली मिलने पर हंगामा, दो गिरफ्तार

बांकुड़ा.

जिले के खातरा बाजार स्थित एक बिरयानी सेंटर में बिरयानी में छिपकली मिलने के बाद शुक्रवार शाम हंगामा हो गया. घटना के बाद ग्राहकों ने विरोध प्रदर्शन किया और सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार शिमला दामोदरपुर निवासी कृष्णा रुईदास अपने परिवार के सात सदस्यों, जिनमें तीन बच्चे शामिल थे, के साथ मुकुटमणिपुर से लौट रहे थे. रास्ते में वे खातरा इलेक्ट्रिक ऑफिस के पास स्थित एक बिरयानी सेंटर में खाना खाने रुके. खाना खाने के दौरान बिरयानी में पकी हुई छिपकली मिलने पर अफरा-तफरी मच गयी. बच्चों को उल्टी होने लगी और एक दो वर्षीय बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे खातरा उपजिला अस्पताल ले जाया गया.

पुलिस की जांच शुरू

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए. खातरा थाना पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों का कहना है कि उन्हें बिरयानी में छिपकली होने की जानकारी नहीं थी और उसी बर्तन से दोपहर से बिक्री की जा रही थी.

कार्रवाई की मांग

इंदपुर निवासी अनाथबंधु लायेक और महादेव चेल ने भी विरोध जताते हुए कहा कि वे भी वही बिरयानी खा रहे थे. उन्होंने दुकान मालिक और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel