[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

0
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार

दुर्गापुर. शहर के न्यू टाउनशिप थाने की पुलिस ने घर में नौकरानी का काम करने वाली नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में घर के मालिक (शिक्षक) को गिरफ्तार किया है. सोमवार को आरोपी को दुर्गापुर अदालत में पेश कर पुलिस, रिमांड पर लेने की अपील करेगी. सूत्रों के मुताबिक एमएएमसी के टीओन इलाके में शिक्षक का आवास है. उसके आवास में बीते कई महीनों से बस्ती की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग लड़की, नौकरानी के तौर पर काम करती है. आरोप है कि शिक्षक बीते कई महीनों से लड़की के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. जिसके कारण लड़की गर्भवती हो चुकी थी. इसकी खबर लड़की के परिजनों को होने के बाद परिजनों ने लड़की से पूछताछ की. पूछताछ के बाद लड़की ने परिजनों को सारी बात बता दी. शनिवार की देर शाम पीड़िता के परिजन आक्रोशित होकर शिक्षक के घर पहुंचे. जहां पूछताछ के बाद शिक्षक ने पहले आरोपों से इनकार कर दिया. अंत में परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला थाने में दर्ज कराया. इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel