[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल अश्लील हरकत के आरोप में ऐप कैब चालक गिरफ्तार

अश्लील हरकत के आरोप में ऐप कैब चालक गिरफ्तार

0
अश्लील हरकत के आरोप में ऐप कैब चालक गिरफ्तार

संवाददाता, कोलकाता

शहर में ऐप कैब चालक को एक महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसका नाम ललित चौपाल है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद से फिर से ऐप कैब में महिला यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है.

क्या था मामला : पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि सोमवार दोपहर को वह पाटुली इलाके में स्थित अपने घर से गरियाहाट जाने के लिए एक कैब बुक की थी. दोपहर करीब 12.30 बजे वह पाटुली इलाके से ऐप कैब में सवार हुई. जब गाड़ी जादवपुर इलाके में 8बी बस स्टैंड के पास से गुजर रही थी, उस समय पीड़िता ने चालक को गाड़ी में लगे ऐसी को चालू कर कूलिंग सिस्टम बढ़ाने को कहा. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी चालक ने तुरंत ऐसी चलाने से इंकार कर दिया, जिसे लेकर दोनों में विवाद होने पर पीड़िता गाड़ी से नीचे उतरने लगी. पीड़िता का आरोप है कि, जब वह बीच रास्ते पर बिना किराया दिये ही कार से उतरने लगी, तो कार चालक ललित ने उसे गालियां दीं और अश्लील हरकत की, जिसके बाद शोर मचाने पर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया.

थाने में शिकायत दर्ज होते ही पकड़ा गया आरोपी : पुलिस का कहना है कि पीड़िता से शिकायत मिलने के बाद जादवपुर थाने के अतिरिक्त ओसी अरिंदम पांडा, एसआइ दीपक मंडल और एसआइ कौशिक रॉय ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी चालक को नस्कर हाट के दक्षिणपाड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel