[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल पांच लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पांच लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

0
पांच लाख रुपये के जाली नोटों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के बिरुडिहा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के किनारे मौजूद एक होटल में शनिवार देर रात गुप्त सूचना के बाद छापामारी अभियान चलाकर राज्य पुलिस की एसटीएफ ने पांच लाख रुपये के जाली नोट समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस दौरान कांकसा थाने की पुलिस भी मौजूद थी. रविवार को आरोपी फिरोज आलम शेख को पुलिस ने दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया. अदालत ने उसे आठ दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस फिरोज को रिमांड पर लेकर और पूछताछ करेगी. पुलिस ने बताया की उसके पास से पांच लाख के सभी जाली नोट पांच सौ और दो सौ रुपये के रूप में थे. पुलिस ने बताया कि फिरोज मालदा जिले के कालीयाचक क्षेत्र का रहने वाला है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही राज्य एसटीएफ ने बांग्लादेश के एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़े होने के आरोप में कांकसा मीरपाड़ा से एक युवक को गिरफ्तार किया था. इस दिन एक बार फिर जाली नोट तस्कर की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया. एसटीएफ द्वारा इस बार कांकसा के बिरुडीहा से जाली नोट के साथ पकड़े गये तस्कर को रिमांड पर लेकर यह जानने की कोशिश की जायेगी कि फिरोज उक्त जाली नोटों को कहा से लाता था और किसे सप्लाई करने वाला था. इस तस्करी में और कौन कौन लोग शामिल हैं. ऐसे अनगिनत सवालों के जवाब पुलिस और एसटीएफ आरोपी से पूछताछ के बाद पता लगायेगी. संयोगवश, गत माह 24 जून को एटीएफ ने कांकसा के मीरपाड़ा मोहल्ले से मोहम्मद हबीबुल्लाह नाम के 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया था. वह बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अंसार अल इस्लाम से जुड़े शहादत समूह से जुड़ा हुआ था. एटीएफ ने उससे पूछताछ के बाद दो अन्य को उग्रवादी सदस्यों को गिरफ्तार किया था. जाली नोटों के कारोबारी अथवा तस्कर की गिरफ्तारी को एसटीएफ बड़ी सफलता मान रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel