[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल बड़ाबाजार में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भयावह आग

बड़ाबाजार में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भयावह आग

0
बड़ाबाजार में प्लास्टिक के गोदाम में लगी भयावह आग

घटनास्थल पर पहुंचे दमकल मंत्री व मेयर

दमकल की 16 गाड़ियों की मदद से लगभग चार घंटे में आग पर पाया गया काबू

– लपटें इतनी तेज थी कि आसपास की इमारतों को भी पहुंचा नुकसान

कोलकाता. मध्य कोलकाता के बड़ाबाजार में आग लगने से कुछ समय के लिए दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. आग सोमवार तड़के नाखुदा मस्जिद के निकट गोविंद चंद्र धर लेन में स्थित प्लास्टिक एवं कार्टून मैटेरियल के गोदाम में लगी थी. आग लगने के कुछ ही देर में पूरे इलाके में काला धुआं फैल गया था. जबतक दमकलकर्मी जानकारी पाकर वहां पहुंचते, तबतक आग की लपटों ने गोदाम के आसपास दो इमारतों की कुछ घरों को भी चपेट में ले लिया. उन इमारतों में रहनेवाले लोगों को घरों से बाहर निकाल कर दूसरे सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया. इसी बीच दमकल की 16 गाड़ियों के साथ दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी.

इधर, खबर पाकर दमकल मंत्री सुजीत बोस एवं कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम भी घटनास्थल पर सुबह पहुंच गये और स्थिति का जायजा लिया. लोगों का कहना था कि आग तड़के 4 बजे के करीब लगी थी. दमकल मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि आग लगने के साथ ही घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी समय पर पहुंच गयी. जिसके कारण आग के भयावह रूप लेने के पहले ही उसपर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गयी. दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग चार घंटे में आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद पूरे घटनास्थल पर कूलिंग प्रोसेस का काम शुरू किया गया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां आग लगी थी, वहां बड़े पैमाने पर प्लास्टिक मैटेरियल के अलावा कार्टून के मैटेरियल रखे गये थे. इसके कारण आग ने कुछ ही पल में भयावह रूप ले लिया, जिससे आसपास की कुछ घर भी इसकी चपेट में आ गयी.

इधर, स्थिति को हालात के बाहर जाता देख बड़ाबाजार थाने की पुलिस के साथ पोस्ता थाने की पुलिस बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और स्थिति को काबू में किया. आग लगने के कारण किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है. आग लगने का प्राथमिक कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है. इस घटना के कारण काफी देर तक वहां अफरातफरी की स्थिति व्याप्त रही.

पुलिस का कहना है कि इस गोदाम में अग्निशमन उपकरण मौजूद थे या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel