[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya पश्चिम-बंगाल दूसरे चरण में तैनात रहेंगी सीएपीएफ की 299 कंपनियां

दूसरे चरण में तैनात रहेंगी सीएपीएफ की 299 कंपनियां

0
दूसरे चरण में तैनात रहेंगी सीएपीएफ की 299 कंपनियां

कोलकाता. राज्य में 26 अप्रैल को होनेवाले दूसरे चरण के मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग ने हर जिले के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार किया है. दूसरे चरण में बंगाल की तीन सीटों दार्जिलिंग, रायगंज और बालुरघाट पर वोटिंग है. दूसरे चरण के मतदान के दौरान आयोग बंगाल में कुल 299 कंपनी फोर्स तैनात करने जा रहा है. दक्षिण दिनाजपुर जिले में 73 कंपनी सीएपीएफऔर 73 क्विक रिस्पांस टीम तैनात की जा रही है. वहीं, दार्जिलिंग में कुल 51 कंपनी सीएपीएफ और 50 क्विक रिस्पांस टीम तैनात की जा रही है. कलिम्पोंग में 16 कंपनियां और 15 क्यूआरटी व सिलीगुड़ी इलाके में 21 कंपनी फोर्स और 21 क्यूआरटी की तैनाती की जा रही है. उत्तर दिनाजपुर जिले में कुल 111 कंपनी बलों की तैनाती की जा रही है. इनमें 51 कंपनी फोर्स को इस्लामपुर में और 60 कंपनी फोर्स को रायगंज में रखा जा रहा है. इसके अलावा इस्लामपुर के लिए 51 क्यूआरटी और रायगंज में 60 क्यूआरटी रखे जा रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel