[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Uttarakhand पीएम मोदी से मिला अनुशासन, समर्पण और देश प्रेम का नया पाठ, सीएम धामी ने किया दिल को छू लेने वाली घटना को याद

पीएम मोदी से मिला अनुशासन, समर्पण और देश प्रेम का नया पाठ, सीएम धामी ने किया दिल को छू लेने वाली घटना को याद

0
पीएम मोदी से मिला अनुशासन, समर्पण और देश प्रेम का नया पाठ, सीएम धामी ने किया दिल को छू लेने वाली घटना को याद
My Modi Story: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से जुड़ी घटना को किया याद

My Modi Story: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ी एक घटना को साझा किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक याद शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली को काफी करीब से देखने का मौका मिला. सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी से हर मुलाकात में उन्हें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र प्रेम का नया पाठ सीखने को मिलता है. सीएम धामी ने इसी कड़ी में वाराणसी का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की एक घटना ने उनके दिल पर गहरी छाप छोड़ी है.

रात में पीएम मोदी ने लिया विकास कार्यों का जायजा

अपने संस्मरण में सीएम धामी ने वाराणसी का एक प्रसंग साझा करते हुए लिखा कि बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक देर रात एक बजे खत्म हुई थी. सभी थके हुए थे, तभी प्रधानमंत्री जी मुस्कुराते हुए बोले “अभी एक जरूरी काम बाकी है” हम सभी एक-दूसरे को देखने लगे – इतनी रात को, अब और क्या? उन्होंने सहज भाव से कहा “मेरे लोकसभा क्षेत्र में दिन में निरीक्षण करने से लोगों को असुविधा होती है. इसलिए मैं रात में ही विकास कार्य देखने निकलूंगा” और फिर रात के सन्नाटे में, जब पूरा शहर सो रहा था तब प्रधानमंत्री जी सड़कों पर थे. एक-एक परियोजना का जायजा लेते हुए, हर विवरण पर ध्यान देते हुए. सीएम धामी ने आगे लिखा समय बीता… 3 बजे… फिर 4 बज गए. तब जाकर वे अपने कक्ष में लौटे.

सुबह 9 बजे बैठक में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री धामी ने लिखा लेकिन यही कहानी का सबसे अद्भुत पल है, अगली सुबह 9 बजे, बैठक शुरू होते ही वे सामने थे – पूरी ऊर्जा, वही तेज नजर, वही अडिग एकाग्रता. मानो उन्होंने रात में नींद नहीं, बल्कि देश की सेवा से ऊर्जा पाई हो. उन्हें देखकर हम सबके मन में बस एक ही विचार उठा “यही है सच्चा नेतृत्व. सीएम धामी ने लिखा इस अनुशासन और समर्पण ने सभी के हृदय पर गहरी छाप छोड़ी. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन उदाहरण है कि सच्चा नेतृत्व उपदेश देने में नहीं, बल्कि स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करने में है. सीएम धामी ने वाराणसी की इस घटना को आम लोगों के साथ साझा किया है. सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार लगातार विकास का काम कर रही हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास को लेकर पीएम मोदी का विजन साफ है.

Previous article Jehanabad : कल से 16 अक्तूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया जायेगा पोषण माह
Next article Muzaffarpur : दरभंगा में करेंट लगने से बेनीबाद के बिजली मिस्त्री की मौत
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel