[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Uttarakhand सीएम धामी के काम से बीजेपी खुश, 2027 के चुनाव में होंगे पार्टी का चेहरा

सीएम धामी के काम से बीजेपी खुश, 2027 के चुनाव में होंगे पार्टी का चेहरा

0
सीएम धामी के काम से बीजेपी खुश, 2027 के चुनाव में होंगे पार्टी का चेहरा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

CM Dhami: उत्तराखंड की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने साफ संकेत दिए हैं कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने राज्य में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है. उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है और दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है.

भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है. उन्होंने माना कि हर राज्य की अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन शासन व्यवस्था और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर देखें तो धामी के नेतृत्व में राज्य ने सकारात्मक प्रगति की है. राजनीतिक रूप से अहम बयान देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी.

गौरतलब है कि इससे पहले भी शीर्ष नेतृत्व की ओर से धामी की कार्यशैली की सराहना की जा चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान उनके काम की प्रशंसा की थी. वहीं हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उन्हें “धुरंधर” बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की. इसके अलावा हरिद्वार दौरे पर अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया था.

इस तरह पार्टी के शीर्ष नेताओं के लगातार मिल रहे समर्थन से यह साफ संकेत मिल रहा है कि भाजपा उत्तराखंड में 2027 का चुनाव धामी के नेतृत्व में ही लड़ने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है.

Previous article बंगाल चुनाव में बड़ी कार्रवाई, पोलिंग एजेंट से मिला कैश, अब तक 481 करोड़ की जब्ती
Next article गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर लगाये गये वाटर कूलर
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel