[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और वैन की टक्कर, 6 की मौत

हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और वैन की टक्कर, 6 की मौत

0
हाथरस में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और वैन की टक्कर, 6 की मौत
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुर्घटना (Photo: PTI)

Yamuna Expressway Accident : हाथरस जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस ने एक वैन को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. छह अन्य घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

पुलिस ने बताया कि हादसा तड़के चार बजकर 20 मिनट पर सादाबाद थाना क्षेत्र के हरिया गढ़ी गांव के पास हुआ. वैन में सवार 13 लोग दिल्ली के प्रेम नगर से राजस्थान के धौलपुर जा रहे थे. ठीक उसी वक्त नोएडा से गोरखपुर जा रही स्लीपर बस ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी. वैन में सवार सभी लोग दिल्ली के निवासी थे और अलग-अलग परिवार से थे.

तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में वैन में सवार तीन महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई. तीन बच्चों, दो पुरुषों और एक महिला सहित छह अन्य को गंभीर चोटें आईं. उन्होंने बताया कि वैन चालक सुरक्षित है. घायल बच्चों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनमें से दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राम आनंद कुशवाह, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

Previous article वोटर लिस्ट में क्यों हैं 60 लाख विचाराधीन नाम, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कारण
Next article पंचायत के सचिव जी अब डरावने अवतार में, सामने आया ‘Dalimb’ का First Look
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel