काशी विश्वनाथ मंदिर गेट नंबर-4 पर फायरिंग से हड़कंप, सिपाही की कार्बाइन गिरते ही चली गोली

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई. लोग घबरा गए, जानिए आखिर हुआ क्या.

By Amitabh Kumar | July 4, 2026 8:28 AM

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4 के पास शनिवार (4 जुलाई) सुबह करीब साढ़े सात बजे अचानक अफरा-तफरी मच गई. ड्यूटी पर तैनात एक पीएसी जवान की कार्बाइन हाथ से छूटकर सड़क पर गिर गई. इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा गए. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

अबतक आई जानकारी के अनुसार, गोली के छर्रे लगने से तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए. सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई.