[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश यूपी की ‘रण भूमि’ हुई तैयार..

यूपी की ‘रण भूमि’ हुई तैयार..

0
यूपी की ‘रण भूमि’ हुई तैयार..

जनपद शाहजहाँपुर के तहसील जलालाबाद अंतर्गत गांव पीरू के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना ने ऐतिहासिक और भव्य एयर शो का आयोजन किया. पहली बार शाहजहांपुर की धरती पर भारतीय वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने अभ्यास उड़ानें भरकर अपनी युद्ध क्षमता को दर्शाया और आपदा राहत योग्यता का जीवंत प्रदर्शन किया.

वायुसेना के अद्वितीय करतबों को देख मंत्रमुग्ध हुआ शाहजहांपुर

कार्यक्रम के दौरान राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29, मिराज-2000, जगुआर, एएन-32, सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस और एमआई-17 हेलिकॉप्टर समेत अन्य विमानों ने एक एक करके शक्तिशाली हवाई प्रदर्शन किए. आसमान में विमानों की तेज गर्जन और सामरिक चालन ने उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया. अनाउंसमेंट के माध्यम से विमानों की भूमिका और तकनीकी विशेषताओं की पूरी जानकारी भी दर्शकों को दी गई.

विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों में दिखा विशेष उत्साह

कार्यक्रम के दौरान शाहजहांपुर जनपद के विभिन्न स्कूलों के बच्चों तथा आसपास के रहने वाले गांवों के नागरिक बड़ी संख्या में वायुसेना के प्रदर्शन को देखने के लिए उपस्थित रहे.पहली बार इतने भव्य स्तर पर आयोजित वायुसेना के अभ्यास को देखकर दर्शकों में गर्व और साहस का माहौल रहा.

गंगा एक्सप्रेसवे पर युद्ध की जरूरतों के लिए तैयार यह विशेष हवाई पट्टी

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी का लंबा रास्ता होगा, जिसके निर्माण कार्य का अंतिम चरण अभी जारी है.इस एक्सप्रेसवे पर आधुनिकता को देखते हुए वहां स्थित 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी को विशेष रूप से वायुसेना के विमानों की आपात लैंडिंग एवं टेकऑफ के लिए डिजाइन किया गया है. यह पट्टी राष्ट्रीय सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को देखते हुए काफी महत्त्वपूर्ण है.

हुआ नाइट लैंडिंग शो का भी आयोजन

वायुसेना एयर शो के तहत रात 9 बजे से 10 बजे तक विशेष नाइट लैंडिंग शो भी आयोजित किया गया, जिसमें वायुसेना ने रात्रिकालीन के समय अपनी विशेष क्षमताओं का प्रदर्शन रात्रि के समय पर दर्शकों को दिखाया.

नवंबर 2025 तक तैयार होगा गंगा एक्सप्रेसवे

सरकार का उद्देश्य है कि नवंबर 2025 तक गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा. यह न केवल उत्तरप्रदेश के आर्थिक और भौगोलिक विकास को गति देगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में भी यह काफी अहम और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में स्थापित होगा.

इस गौरवपूर्ण मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उनके साथ सहकारिता राज्य मंत्री जे.पी.एस. राठौर, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अतिरिक्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel