[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश UP Weather : उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप रहेगा जारी, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

UP Weather : उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप रहेगा जारी, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत

0
UP Weather : उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप रहेगा जारी, अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
यूपी का मौसम (Photo: PTI)

UP Weather : उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा. लू चलने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई और बाहर निकलना मुश्किल हो गया. मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम सूखा रहेगा. लखनऊ और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा और तेज गर्मी पड़ने की संभावना है. दिन में कुछ जगहों पर लू चल सकती है, जबकि पश्चिमी इलाकों में रात के समय भी गर्मी कम नहीं होगी.

Up Weather 10
Up weather

मौसम विभाग ने क्या बताया?

उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम गर्म और शुष्क बना रहने वाला है. दिन में तेज धूप और लू चलने की संभावना है, जिससे लोगों को काफी परेशानी होगी. कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री के आसपास या उससे ऊपर रह सकता है. वहीं रात में भी खास राहत नहीं मिलेगी, खासकर पश्चिमी हिस्सों में गर्मी बनी रहेगी. कुल मिलाकर अभी गर्मी से राहत के आसार कम हैं.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में लू का अलर्ट, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

कहां कितना तापमान किया गया रिकॉर्ड

रिपोर्ट में बताया गया, 20 अप्रैल को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अन्य जिलों के मुकाबले सबसे अधिक था. इसके अलावा, वाराणसी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री, सुलतानपुर में 43.3 डिग्री और बांदा में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यूपी की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

Previous article अरविंद अकेला- शिल्पी राज का नया गाना ‘कमर धके सोता है’ छाया, ज्योतिका पासवान के डांस ने जीता दिल
Next article JEE Main 2026: बिहार के शुभम ने रचा इतिहास, दोनों सेशन में हासिल किए 100 परसेंटाइल
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel