[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश NDA की महाबैठक से पहले ओपी राजभर का हुंकार, बोले- 2027 में सपा का करेंगे पूरी तरह सफाया

NDA की महाबैठक से पहले ओपी राजभर का हुंकार, बोले- 2027 में सपा का करेंगे पूरी तरह सफाया

0
NDA की महाबैठक से पहले ओपी राजभर का हुंकार, बोले- 2027 में सपा का करेंगे पूरी तरह सफाया
यूपी की राजनीति में ओमप्रकाश एक बार फिर चर्चा में

UP Politics: लखनऊ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे का रविवार को दूसरा दिन है. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजधानी के एक होटल में एनडीए घटक दलों की अहम बैठक चल रही है. इस बैठक में सीट शेयरिंग, चुनावी रणनीति और विपक्षी गठबंधन को मात देने के रोडमैप पर चर्चा हो रही है. इसी बीच बैठक में शामिल होने पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी.

राजभर बोले- 2027 में सपा का पूरी तरह सफाया होगा

मीडिया से बातचीत में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दल एकजुट होकर 2027 में 2017 से भी बेहतर प्रदर्शन करने की रणनीति बना रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा और उसके सहयोगी दल 403 विधानसभा सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं. राजभर ने कहा, “हम सभी का लक्ष्य उत्तर प्रदेश में एनडीए को पहले से ज्यादा सीटें दिलाना है. हमारा मिशन है कि 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी का पूरी तरह सफाया कर दिया जाए.”

एनडीए की एकजुटता का दावा

राजभर ने कहा कि संजय निषाद, आशीष पटेल और जयंत चौधरी समेत सभी सहयोगी दल एनडीए के साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबूत पार्टी है, लेकिन उनकी प्राथमिकता सपा को राजनीतिक रूप से कमजोर करना है.

नितिन नवीन का पहला बड़ा यूपी दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला उत्तर प्रदेश दौरा है. शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्रियों, प्रदेश संगठन और पार्टी पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं. रविवार को एनडीए सहयोगियों के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया जा रहा है.

सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति पर फोकस

सूत्रों के मुताबिक बैठक में सीटों के तालमेल, बूथ प्रबंधन, संगठन विस्तार और विपक्ष के सामाजिक समीकरणों का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा हो रही है. भाजपा 2027 के चुनाव से पहले अपने सहयोगी दलों के साथ तालमेल को और मजबूत करने में जुटी है.

मैरिट के आधार पर मिलेगा टिकट

शनिवार को नितिन नवीन ने स्पष्ट संकेत दिए कि 2027 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों का चयन प्रदर्शन और संगठनात्मक सक्रियता के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया.

2027 की सियासी लड़ाई की शुरुआत

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 का विधानसभा चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है. ऐसे में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन का यह दौरा सिर्फ संगठनात्मक समीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे एनडीए की चुनावी तैयारियों के औपचारिक आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है. वहीं ओम प्रकाश राजभर के तीखे बयान ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है.

यह भी पढ़ें: UP Crime News: पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया शव, डेढ़ महीने बाद खुला राज, पूछताछ में कई अहम खुलासे

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel