[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश UP Day Special: MOU से ग्राउंड ब्रेकिंग तक उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग

UP Day Special: MOU से ग्राउंड ब्रेकिंग तक उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग

0
UP Day Special: MOU से ग्राउंड ब्रेकिंग तक उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक छलांग
यूपी सरकार की सांकेतिक तस्वीर, फोटो AI

UP Day Special: 2018 की पहली इन्वेस्टर्स समिट से लेकर 2023 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और चार ग्राउंड ब्रेकिंग समारोहों तक उत्तर प्रदेश ने यह कर दिया कि यहां निवेश अब कागजों तक सीमित नहीं, बल्कि फैक्ट्रियों, रोजगार और उत्पादन में तब्दील हो रहा है. आज उत्तर प्रदेश उन राज्यों में शुमार है, जहां निवेशकों का भरोसा सिर्फ नीतियों पर नहीं, बल्कि तेज क्रियान्वयन, पारदर्शी व्यवस्था और मजबूत कानून-व्यवस्था पर टिका है. यही वजह है कि प्रदेश में अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली 16 हजार से ज्यादा परियोजनाओं का शिलान्यास हो चुका है, जिनमें से हजारों परियोजनाएं व्यावसायिक रूप से संचालित होकर लाखों युवाओं को रोजगार दे रही हैं.

अविश्वास से विश्वास तक का सफर

2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान निवेश के लिए जटिल प्रक्रियाओं, कमजोर कानून-व्यवस्था और अधूरी परियोजनाओं से जुड़ी थी. उद्योग लगाने में वर्षों लग जाते थे और युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन करते थे. सत्ता संभालते ही योगी सरकार ने सबसे पहले कानून-व्यवस्था, नीति स्थिरता और सुशासन को विकास की आधारशिला बनाया. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, इन्वेस्ट यूपी और निवेश सारथी जैसे प्लेटफॉर्म्स के जरिए निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा दी गई. इसका परिणाम यह रहा कि वर्ष 2018 की इन्वेस्टर्स समिट से शुरू हुई यह यात्रा 2023 की ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट तक ₹45 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों तक पहुंच गई.

घोषणाओं से आगे बढ़ा ग्राउंड ब्रेकिंग मॉडल

उत्तर प्रदेश का निवेश मॉडल इसलिए अलग है, क्योंकि यहां केवल एमओयू साइन नहीं होते, बल्कि उनके ग्राउंड ब्रेकिंग और समयबद्ध क्रियान्वयन की निगरानी भी होती है. अब तक आयोजित चार ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह इस बात के प्रमाण हैं कि निवेश को जमीन पर उतारना सरकार की प्राथमिकता रही है. सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल, लेदर, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में संतुलित नीति अपनाकर सरकार ने बड़े निवेशकों के साथ-साथ एमएसएमई सेक्टर को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है. पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, मेगा लेदर क्लस्टर, फूड पार्क और फ्लैटेड फैक्ट्री मॉडल ने छोटे व मध्यम उद्योगों को नई ताकत दी है. आज देश में बनने वाले 65 प्रतिशत से अधिक मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश में निर्मित हो रहे हैं, जो प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है.

इंफ्रास्ट्रक्चर और गति शक्ति से मिली रफ्तार

प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत उत्तर प्रदेश ने इंफ्रास्ट्रक्चर, भूमि उपयोग और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत दृष्टिकोण से विकसित किया. एक्सप्रेसवे आधारित औद्योगिक क्लस्टर, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब, ट्रांस-गंगा सिटी और ग्रेटर नोएडा निवेश क्षेत्र प्रदेश की नई औद्योगिक पहचान बन चुके हैं. डिफेंस कॉरिडोर, ब्रह्मोस इंटीग्रेशन फैसिलिटी और डेटा सेंटर नीति ने उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल इकोनॉमी का अहम केंद्र बना दिया है. आईटी-आईटीईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) के विस्तार से प्रदेश भविष्य की नौकरियों के लिए खुद को तैयार कर रहा है.

बुंदेलखंड से पूर्वांचल तक समावेशी विकास

योगी सरकार का विकास मॉडल केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहा. बुंदेलखंड, पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में औद्योगिक पार्कों की स्थापना ने यह साबित किया है कि प्रदेश में क्षेत्रीय संतुलन के साथ औद्योगिकीकरण संभव हुआ है. यूपी दिवस के अवसर पर यह स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश अब बीते कल की चुनौतियों में नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाओं में विश्वास करता है. मजबूत इच्छाशक्ति, स्पष्ट विजन और सख्त प्रशासन के साथ प्रदेश आज निवेश, रोजगार और उत्पादन के क्षेत्र में देश को दिशा देने की स्थिति में खड़ा है—एक ऐसा उत्तर प्रदेश, जो भारत की आर्थिक प्रगति का इंजन बनने को तैयार है.

Previous article गरीबी, शोषण और असमानता के खिलाफ शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है : फादर जोश
Next article भक्तिभाव से की गयी सरस्वती पूजा
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel