[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश राज्य भी वही है और प्रशासन भी वही है, बस सरकार बदली है – सीएम योगी

राज्य भी वही है और प्रशासन भी वही है, बस सरकार बदली है – सीएम योगी

0
राज्य भी वही है और प्रशासन भी वही है, बस सरकार बदली है – सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कहा है, “राज्य और प्रशासन वही है, बस सरकार बदल गई है.भाजपा के सत्ता में आते ही, जो राज्य विकास में बाधक माना जाता था, आज हर क्षेत्र में विकास के साथ नंबर वन अग्रणी राज्य बनकर उभरा है. ये सफर आसान नहीं था, 2017 से पहले हालात कठिन थे. हर दिन दंगे होते थे. पिछली सरकार में हर जिले में माफिया थे जो लोगों से जबरन वसूली करते थे, जमीनों पर कब्जा करते थे, अवैध खनन करते थे और पशुओं की तस्करी करते थे; उनके गुंडे व्यापारियों और बेटियों के लिए खतरा थे. और कहा पिछली सरकारों ने एक जिला एक माफिया तय किया. हमने न केवल माफिया को खत्म किया बल्कि ‘एक जिला एक मेडिकल कॉलेज’ की स्थापना की. और बताया गोरखपुर में बिना कटे सबको बिना भेदभाव के लाइट भी मिल जाती है और केवल गोरखपुर में एक लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास मिला है.

15000 करोड़ के निवेश से तमाम कंपनियों ने अपने उद्योग भी किए स्थापित

निवेशक उद्योग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश में निवेश करने से डरा करते थे, उत्तर प्रदेश में निवेशक आना नहीं चाहते थे,लेकिन मोदी जी के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के सिर्फ गोरखपुर में ही 15000 करोड़ के निवेश से तमाम कंपनियों ने अपने उद्योग स्थापित किए हैं, जिसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तारामंडल स्थित दिग्विजय नाथ पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए गोरखपुर सांसद रवि किशन को आइफा द्वारा सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का पुरस्कार मिलने की ढेर सारी शुभकामनाएं दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel