[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Yogi Adityanath Gift: होली से पहले सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर हुई 16 हजार रुपये, साथ में बोनस भी

Yogi Adityanath Gift: होली से पहले सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर हुई 16 हजार रुपये, साथ में बोनस भी

0
Yogi Adityanath Gift: होली से पहले सफाई कर्मचारियों की सैलरी बढ़कर हुई 16 हजार रुपये, साथ में बोनस भी
Yogi Adityanath

Yogi Adityanath Gift: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ 2025 के सपन्न पर सफाई कर्मियों को होली से पहले शानदार तोहफा दिया है. सभी की सैलरी बढ़ाकर 16 हजार रुपये करने की घोषणा कर दी है. योगी सरकार ने सफाई कर्मियों की सैलरी बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बोनस भी देने की घोषणा की है.

सफाई कर्मियों को 10 हजार रुपये बोनस देने की घोषणा

योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा करने के साथ-साथ उन्हें बोनस भी देने का ऐलान कर दिया. सभी सफाई कर्मियों को बोनस के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाएंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

1 अप्रैल से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

यूपी के सभी सफाई कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से मिलेगी. मुख्यमंत्री योगी ने सफाई कर्मचारियों को 500000 रुपये की स्वास्थ्य बीमा का भी ऐलान किया.

अभी मिलती है केवल इतने रुपये

उत्तर प्रदेश में संविदा पर काम करने वाले सभी सफाई कर्मचारियों को हर महीने 14 हजार रुपये सैलरी मिलती है. योगी सरकार ने वेतन में दो हजार रुपये की बढ़ोतरी की है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: झारखंड के इस मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, पाहन करते हैं मुंडारी भाषा में मंत्रोच्चार

सैलरी भुगतान के लिए कॉरपोरेशन गठित

मुख्यमंत्री ने महाकुंभ में कार्य करने वाले प्रत्येक स्वच्छता कर्मी के लिए 10000 रुपये अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को भुगतान के लिए एक कॉरपोरेशन गठित किया जाएगा जो अप्रैल माह से प्रत्येक स्वच्छता कर्मी को 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन का भुगतान करेगा. उन्होंने कहा, “न्यूनतम मजदूरी से केवल सफाईकर्मियों को नही, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा. इसके अलावा, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा.”

योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य और सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुंभ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु आए, जिसमें अपहरण, लूट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई.” “कोई ऐसी घटना नहीं हुई जो विरोधियों को दूरबीन और माइक्रोस्कोप लगाकर भी ढूंढने से मिल सके. विरोधियों ने दुष्प्रचार का कोई मौका चूका नहीं. जिन्हें यह आस्था का महासमागम अच्छा नहीं लगा, उन्होंने कोई मौका नहीं चूका.

Previous article मैक्सवेल इतिहास है अब ऑस्ट्रेलिया को…, सेमीफाइनल की जंग से पहले गरजे अफगान कप्तान शाहिदी
Next article Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा खत्म, पेपर चेकिंग शुरू, जानें किस दिन आएगा रिजल्ट
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel