[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Sambhal Murder : जहरीला इंजेक्शन लगाकर बीजेपी नेता की हत्या, बात करने के बहाने घर में घुसे थे तीन लोग

Sambhal Murder : जहरीला इंजेक्शन लगाकर बीजेपी नेता की हत्या, बात करने के बहाने घर में घुसे थे तीन लोग

0
Sambhal Murder : जहरीला इंजेक्शन लगाकर बीजेपी नेता की हत्या, बात करने के बहाने घर में घुसे थे तीन लोग
sambhal crime

Sambhal Murder : उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की तीन अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, जूनावई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर बाइक से आए तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. गुन्नौर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक तिवारी ने बताया कि 60 साल के यादव  जुनाबई थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव में अपने घर में बैठे हुए थे. ठीक इसी वक्त तीन अज्ञात लोग बाइक से आए और उन्हें इंजेक्शन लगाकर भाग गए.

दीपक तिवारी के अनुसार, हालत बिगड़ने पर यादव को इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. यादव के परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है. यादव ने बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव लड़ा था.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

पेट में जहर का इंजेक्शन लगाया

बताया जा रहा है कि तीनों हमलावर नेता से मिलने के बहाने इलाके में घुसे थे. वे उनके पास बैठे, उनका हालचाल पूछा और पानी मांगा और पी लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब यादव उन्हें पानी देकर लेट गए, तो बदमाशों में से एक ने मौका पाकर यादव के पेट में जहर का इंजेक्शन लगा दिया. जैसे ही जहर ने उनके शरीर पर असर करना शुरू किया, बीजेपी नेता की तबीयत बिगड़ने लगी. वे दर्द से चीखने लगे. उनके परिवार और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे.

एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और एएसपी अनुकृति शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए. एक खाली इंजेक्शन और एक हेलमेट भी बरामद किया गया. बिश्नोई ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. हमलावरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं.

Previous article बिहार में एक ही साथ उठी पति-पत्नी की अर्थी, पत्नी की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर दे दी जान
Next article Holi 2025 Date: बिहार में 13 को होलिका दहन और 15 मार्च को मनेगी होली, मिथिला और बनारस पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel