[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश राम मंदिर दान विवाद: सीएम योगी बोले- हम दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे

राम मंदिर दान विवाद: सीएम योगी बोले- हम दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे

0
राम मंदिर दान विवाद: सीएम योगी बोले- हम दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे
सीएम योगी (Photo: PTI)

देवरिया में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर विवाद को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कुछ लोग पहले भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते थे और अयोध्या को भी नकारते थे. उनके मुताबिक, यही लोग अदालत में राम जन्मभूमि मंदिर के खिलाफ मुकदमे लड़ते रहे. योगी ने कहा कि जो लोग कभी ‘जय श्री राम’ के नारे पर लाठी और गोली चलवाते थे, वही आज आस्था की बात कर रहे हैं. उन्होंने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि जो लोग पहले राम भक्तों का विरोध करते थे, वे अब आस्था का पाठ कैसे पढ़ा सकते हैं.

सीएम योगी ने कहा कि राम नवमी पर दंगा करवाते थे, श्री कृष्ण जन्मोत्सव को प्रतिबंधित करते थे, कांवड़ यात्रा को नहीं निकलने देते थे, दुर्गा पूजा में दंगा करवाते थे…याद कीजिए कांग्रेस ने देश को लूटा ही नहीं था, नोंचा था. बेइमानी और भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान स्थापित किए थे और वे लोग आज अयोध्या पर आक्षेप लगा रहे हैं? ये स्वीकार्य नहीं. सरकार की जो मंशा है, सरकार ने पहले दिन कहा कि दूध का दूध और पानी का पानी सभी के सामने आएगा. लेकिन मैं फिर से अपील करूंगा कि राम भक्तों की अग्नि परीक्षा मत लो, उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद कीजिए. अगर तथ्य या प्रमाण नहीं है तो आरोप-प्रत्यारोप बंद करो और प्रमाण हैं तो SIT के सामने पेश करो.”

यह भी पढ़ें : संजय राउत का आरोप, राम मंदिर के पैसे से खरीदे गए सांसद और विधायक

केजरीवाल भी सीएम योगी के निशाने पर

देवरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली से एक सज्जन आज अयोध्या आए हैं. योगी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने उन्हें कई साल तक मौका दिया, लेकिन उन्होंने राजधानी को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के साथ वैसा ही न्याय किया होता जैसा डबल इंजन की बीजेपी सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए किया, तो आज दिल्ली भी अयोध्या धाम की तरह चमक रही होती.

Previous article Bettiah VTR News: गन्ने के खेत में छिपे थे शिकारी, जाल में फंसे 7 तोतों को वन विभाग ने बचाया
Next article मोहर्रम को लेकर प्रशासन सख्त, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel