[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश PM Modi Varanasi Visit : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीएम मोदी सख्त, वाराणसी पहुंचते ही अधिकारियों की लगाई क्लास

PM Modi Varanasi Visit : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीएम मोदी सख्त, वाराणसी पहुंचते ही अधिकारियों की लगाई क्लास

0
PM Modi Varanasi Visit : सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीएम मोदी सख्त, वाराणसी पहुंचते ही अधिकारियों की लगाई क्लास
PM Modi in Varanasi

PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार की सुबह वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक सामूहिक दुष्कर्म मामले के बारे में विस्तृत जानकारी उन्होंने ली. अधिकारियों से इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को प्रधानमंत्री ने कहा है. उत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान में इस संबंध में जानकारी दी गई है. इस बयान में कहा गया है कि वाराणसी में हवाई अड्डे पर विमान से उतरे प्रधानमंत्री को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में जानकारी दी.

प्रदेश सरकार के बयान के अनुसार, ‘‘ पीएम मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया.’’ मामला 19 वर्षीय महिला के साथ छह दिनों में 23 लोगों के द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म  किए जाने का है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया, उसे विभिन्न होटलों में ले जाया गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया.

वाराणसी के किस इलाके में हुई घटना

वाराणसी के लालपुर पांडेयपुर इलाके में 19 वर्षीय एक युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म किया गया. मामले में पुलिस ने अभी तक 23 में से 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है. यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. सहायक पुलिस आयुक्त विदुश सक्सेना ने बताया कि युवती के साथ कथित रूप से हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अभी तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी को रिमांड पर भेज दिया है. पीड़ित युवती ठीक है और पुलिस लगातार उसके परिवार से संपर्क बनाये हुए है.

ये भी पढ़ें : Dream 11 पर 5 लाख गंवा चुके झारखंड के इस शख्स की लगी लॉटरी, GT vs RR के मैच में जीता 3 करोड़ रुपये

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवती कुछ युवकों के साथ 29 मार्च को कहीं गई थी. जब वह घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने चार अप्रैल को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जब पुलिस ने युवती को बरामद किया तब उसने दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया. युवती के परिवार ने छह अप्रैल को एक शिकायत दर्ज कराई जिसमें युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया. इस मामले में 12 नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

Previous article Vastu Tips: तिजोरी नहीं होगी खाली, सुख-समृद्धि में होगी बढ़ोतरी, घर में करें बस ये 4 वास्तु बदलाव
Next article हजारीबाग के बुढ़वा महादेव रोड पर महिला का शव बरामद, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel