[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश नोएडा में मजदूरों का फूटा गुस्सा तो अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला, बीजेपी को बताया जिम्मेदार

नोएडा में मजदूरों का फूटा गुस्सा तो अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला, बीजेपी को बताया जिम्मेदार

0
नोएडा में मजदूरों का फूटा गुस्सा तो अखिलेश ने सरकार पर बोला हमला, बीजेपी को बताया जिम्मेदार
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, फोटो- पीटीआई

Akhilesh Yadav On Noida Protest: उत्तर प्रदेश का नोएडा सुलग रहा है. वेतन बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे मजदूर पूरे गुस्से में हैं. सोमवार (13 अप्रैल) को जमकर बवाल काटा गया. मजदूरों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की. इस घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने मामले को लेकर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. अखिलेश यादव ने श्रमिकों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के लिए बीजेपी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि यह सब बीजेपी की एकतरफा नीति के कारण हो रहा है. अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों का पक्ष लेती है जबकि वेतनभोगी कर्मचारियों और मजदूरों की उपेक्षा करती है.

गरीब मजदूरों के लिए खाली है सरकार का ATM- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा- नोएडा में वेतन बढ़ाने को लेकर उग्र हुए आंदोलन का कारण बीजेपी सरकार की वह एकतरफ़ा नीति है. बीजेपी पूंजीपतियों का पोषण करती है लेकिन कर्मचारियों और वेतनभोगी श्रमिकों-मजदूरों का शोषण करती है. उन्होंने कहा- भाजपाई चंदा देने वाले पूंजीपतियों के एटीएम में तो पैसे भरते जा रही है, लेकिन श्रमिकों-मजदूरों के वेतन के लिए इनके एटीएम खाली हैं. बेतहाशा महंगाई के इस दौर में कम वेतन में घर चलाना कितना मुश्किल है, यह एक परिवारवाला ही समझ सकता है.

नोएडा हिंसा पर कांग्रेस ने भी साधा बीजेपी पर निशाना

नोएडा में हुई हिंसा पर कांग्रेस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने सोसल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा- नोएडा में मदरसन कंपनी के बाहर की तस्वीरें विचलित करने वाली हैं. जब महंगाई कमर तोड़ रही हो और वेतन के नाम पर मजदूरों का शोषण हो रहा है,तो युवा सड़क पर उतरने को मजबूर होगा ही. उन्होंने सीएम योगी का नाम लेते हुए कहा- योगी जी, भारी भरकम विज्ञापनों से पेट नहीं भरता! पुलिस के आंसू गैस के गोले भूखे पेट का जवाब नहीं हो सकते. मजदूरों की जायज मांगों को अनसुना करना बंद करिए और दमन की जगह समाधान निकालिए.

धरना प्रदर्शन के बीच मजदूरों ने उग्र किया आंदोलन

वेतन बढ़ोतरी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र में बीते चार दिन से मजदूर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को अचानक से श्रमिक उग्र हो गये. मजदूरों ने कई जगहों पर जगहों पर जाम लगाया और तोड़फोड़ की. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेस-दो औद्योगिक क्षेत्र, सूरजपुर, नॉलेज पार्क क्षेत्र, दादरी क्षेत्र और ईकोटेक- प्रथम के औद्योगिक क्षेत्र में सुबह से ही मजदूरों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था.

पुलिस ने बताया- मजदूरों ने रास्ता जाम कर किया पथराव

पुलिस के मुताबिक कई जगहों पर श्रमिकों ने रास्ता जाम किया. अनेक स्थानों पर उग्र होकर पुलिस पर पथराव किया और कुछ कारों में आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि कारखानों में तोड़फोड़ की भी खबर है जिसके बाद पुलिस को उन्हें तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस हर स्थिति पर नजर रखे हुए है. श्रमिकों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत करने और आंदोलन को खत्म करने के प्रयास किये जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि श्रमिकों की कुछ बातें यहां के उद्योगपतियों ने मान ली है और उनसे शांतिपूर्वक आंदोलन खत्म करने की अपील की जा रही है.

श्रमिकों से बात करने में हो रही है कठिनाई- पुलिस

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र ने यह भी कहा कि श्रमिक अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और कोई इनका नेतृत्व नहीं कर रहा है, इस कारण श्रमिकों से सीधी बात करने में प्रशासन को काफी परेशानी हो रही है. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने और पुलिस प्रशासन ने श्रमिकों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें.

Also Read: सैलरी बढ़ाने को लेकर नोएडा में बवाल: प्रदर्शनकारी हुए उग्र, कई वाहनों को फूंका, देखें VIDEO

Previous article क्या हैमस्ट्रिंग की चोट से बाहर होंगे रोहित शर्मा? अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस
Next article फिल्में, राजनीति और लग्जरी गाड़ियां, जानें बैरकपुर के TMC विधायक के पास कितनी दौलत?
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel