[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Noida News : बच्चों को Non-Veg लंच देकर स्कूल नहीं भेजें, व्हॉट्सऐप मैसेज पर मचा बवाल

Noida News : बच्चों को Non-Veg लंच देकर स्कूल नहीं भेजें, व्हॉट्सऐप मैसेज पर मचा बवाल

0
Noida News : बच्चों को Non-Veg लंच देकर स्कूल नहीं भेजें, व्हॉट्सऐप मैसेज पर मचा बवाल

Noida News : यूपी के नोएडा के एक नामी स्कूल की चर्चा इन दिनों पूरे प्रदेश में हो रही है. दरअसल, स्कूल ने दोपहर के भोजन (लंच ब्रेक) में बच्चों को ‘‘मांसाहारी खाना नहीं देने’’ के लिए अभिभावकों को मैसेज भेजा था, लेकिन इस पर बहस छिड़ने के बाद स्कूल प्रबंधन ने बचाव करते हुए कहा कि यह सिर्फ अनुरोध के तौर पर कहा गया था. नोएडा के सेक्टर-132 स्थित ‘दिल्ली पब्लिक स्कूल’ ने अभिभावकों को व्हॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजा जिसमें कहा गया कि वे बच्चों को दोपहर के भोजन में मांसाहारी खाना न भेजें.

व्हॉट्सऐप पर भेजे मैसेज में कहा गया कि जब दोपहर के भोजन के लिए सुबह मांसाहारी भोजन पकाया जाता है तो उसके खराब होने की संभावना रहती है जो स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है. मैसेज में यह भी कहा गया कि स्कूल, छात्रों की विविधता और समावेशिता को महत्व देता है. ऐसे में सभी छात्र अपने भोजन की प्राथमिकथाओं की परवाह किए बिना एक साथ बैठकर भोजन कर सकें, इसके लिए हम शाकाहारी वातावरण मुहैया कराने पर फोकस करते हैं. ऐसा इसलिए ताकि सभी सहज महसूस कर सकें.

Read Also : UP News : पहले महिला से शारीरिक संबंध बनाने को कहता था, मना करने पर दबा देता था गला

इस मुद्दे पर बहस छिड़ने के बाद स्कूल की प्रधानाचार्य की ओर से सफाई दी गई कि यह सिर्फ अनुरोध है.
(इनपुट पीटीआई)

Previous article World Lion Day 2024: आज विश्व शेर दिवस पर जानें इस दिन का इतिहास, जानें जंगल के राजा के बारे में रोचक तथ्य
Next article भागलपुर में गर्ल्स हॉस्टल से निकले 42 खतरनाक रसेल वाइपर, सांप बिलों से निकलकर घरों में घुस रहे
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel