[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश BSP में घमासान, ससुर के कारण गई आकाश आनंद की कुर्सी? मायावती ने पार्टी से किया बाहर

BSP में घमासान, ससुर के कारण गई आकाश आनंद की कुर्सी? मायावती ने पार्टी से किया बाहर

0
BSP में घमासान, ससुर के कारण गई आकाश आनंद की कुर्सी? मायावती ने पार्टी से किया बाहर
Akash Anand News

Akash Anand News: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद को एक और झटका दिया है. मायावती ने सबसे पहले बीएसपी के सभी पदों से हटाया था लेकिन अब आकाश आनंद को पार्टी से भी निष्कासित कर दिया है. मायावती ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल श्री आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर श्री अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी.

मायावती ने लिया बड़ा फैसला

बीएसपी सुप्रीमो के राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर उनके भतीजे आकाश आनंद को देखा जा रहा था. मायावती ने एक्स पर पोस्ट करके लिया, ‘लेकिन इसके विपरीत श्री आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर श्री कांशीराम जी की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए श्री आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है.’

बीजेपी ने मायावती पर साधा निशाना

बसपा प्रमुख मायावती द्वारा आकाश आनंद को पार्टी से निकाले जाने पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, “यह मायावती की पार्टी है या कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। जिस तरह से पार्टी (बसपा) में चीजें चल रही हैं कि एक बार उन्हें (आकाश आनंद) समन्वयक नियुक्त किया जाता है और फिर रातोंरात सभी पदों से मुक्त कर दिया जाता है…यह उनकी पार्टी में सांप-सीढ़ी का खेल चल रहा है और जनता यह सब समझ चुकी है…”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी पढ़ें: Babu Veer Kunwar Singh: आरा के नायक कुंवर सिंह की निराली थी प्रेम कहानी, जानें कैसे किया अंग्रेजों को पस्त

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel