[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम

0
Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम
NCERT Book Changes

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ में आस्था, परंपरा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला. योगी सरकार के सुव्यवस्थित प्रबंधों और धर्म-कर्म को बढ़ावा देने की नीति के चलते इस बार के महाकुम्भ में न केवल देश बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे. कनाडा, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और रूस जैसे देशों में बसे अप्रवासी भारतीय अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए प्रयागराज आए. तीर्थराज प्रयाग में बड़ी संख्या में लोग अपनी सात-आठ पीढ़ियों तक के पितरों को मुक्ति दिलाने के लिए कर्मकाण्ड करते दिखे.

इससे यहां के प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा सिर्फ महाकुम्भ के दौरान सालभर से ज्यादा का काम कर गए. अप्रवासियों की संख्या अचानक बढ़ने के कारण प्रयागराज के घाटों पर प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडों के पास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. कर्मकाण्ड कराने वालों के लिए यह महाकुम्भ रोजगार का एक बड़ा अवसर बनकर आया.

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ योगी सरकार ने पुरोहितों और पंडों के लिए भी जरूरी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराईं. जिससे प्रयागराज के प्रयागवाल, ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा में जबरदस्त उत्साह रहा.

Brahman Pankaj Pandey
Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम 4

ब्राह्मण पंकज पांडे

महाकुम्भ में विदेशों से उमड़े श्रद्धालु

प्रयागराज में संगम घाट के तीर्थ पुरोहित पंडित महेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि महाकुम्भ में देश विदेश से अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए आने वाले अप्रवासियों की संख्या अचानक बढ़ने से यहां लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है. कनाडा, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और रूस में रहने वाले अप्रवासी भारतीय बड़ी संख्या में प्रयागराज पहुंचे. वे अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए कर्मकाण्ड कराने और मां गंगा में पवित्र डुबकी लगाने आए. इनमें से कई लोग अपने पूर्वजों की अस्थियां भी लेकर आए। जिन्हें विधि-विधान से प्रवाहित किया गया. इस लिहाज से हम लोगों ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुनीम और तमाम अन्य तरह के कर्मचारी भी रखे. जिन्हें पूरे मेले के दौरान भरपूर रोजगार मिला.

Pt Mahendra Nath Sharma
Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ से ब्राह्मण, पंडा और पुरोहित गदगद, मिला सालभर से ज्यादा काम 5

तीर्थ पुरोहित पंडित महेंद्र नाथ शर्मा

योगी सरकार की पहल से पंडा-पुरोहितों के पास लंबी कतारें

संगम तट पर ब्राह्मण, पुरोहित और पंडा के पास श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. बड़ी संख्या में लोग पिंडदान, तर्पण और अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते दिखे. अप्रवासियों की संख्या बढ़ने से कर्मकाण्ड कराने वालों को भी रोजगार के खूब अवसर मिले. प्रयागराज के प्रयागवाल सुब्रह्मण्यम शास्त्री उर्फ चारी जी के अनुसार मेले में योगी सरकार के रात दिन चल रहे नवनिर्माण को देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ अप्रवासियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

संगम तट पर धार्मिक कार्यों का कुशल प्रबंधन

महाकुम्भ में उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे. महाकुम्भ के दौरान संगम तट पर धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सुनियोजित टीम वर्क देखने को मिला. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुरोहितों ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर्मकाण्ड कराए. ब्राह्मण पंकज पांडे ने बताया कि इस दौरान पुरोहितों को भी श्रद्धालुओं से दान और दक्षिणा प्राप्त हुई. जिससे बड़ी संख्या में लोगों की आय में वृद्धि हुई.

Previous article होली के बाद उतारना है रंग, तो घबराए नहीं तुरंत अपनाएं ये टिप्स
Next article होली के रंग, हर राज्य के संग, जानिए भारत के अलग-अलग हिस्सों में कैसे मनाते हैं रंगों का त्योहार
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel