[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar खुशखबरी: वेटिंग लिस्ट में इंतजार करे शिक्षकों की होगी 2000 पदों पर भर्ती, TGT-PGT के लिए काउंसलिंग 10 जुलाई से

खुशखबरी: वेटिंग लिस्ट में इंतजार करे शिक्षकों की होगी 2000 पदों पर भर्ती, TGT-PGT के लिए काउंसलिंग 10 जुलाई से

0
खुशखबरी: वेटिंग लिस्ट में इंतजार करे शिक्षकों की होगी 2000 पदों पर भर्ती, TGT-PGT के लिए काउंसलिंग 10 जुलाई से

Teacher’s Recruitment : उत्तर प्रदेश में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है जो प्रतीक्षा सूची में पड़े हुए हैं. सहायता प्राप्त माध्यमिक यानी एडेड स्कूलों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2016 और 2021 की भर्ती में चयन के बाद भी कई चयनितों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था. इसके कारण शिक्षकों के करीब दो हजार पद खाली रह गए थे.

ऐसे में प्रतीक्षा सूची से इन पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है. इन पदों पर नियुक्ति के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शिक्षा निदेशालय में दस जुलाई से सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होगी. टीजीटी 2016 में 791 और टीजीटी 2021 में 1056 पद है. वहीं पीजीटी 2016 में 90 और पीजीटी 2021 में भी करीब 90 पद रिक्त है. इनका सत्यापन हो रहा है.

गठित की गई है कमेटी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने काउंसलिंग को लेकर निर्देश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक वरीयता क्रम के अनुसार अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक -2 सदस्य सचिव और उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक -3 को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. काउंसलिंग में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को कटऑफ (गुणांक) और रिक्त पदों का विवरण विभागी वेबसाइट www.madhyamikshiksha.upsdc.gov.in पर अलग से जारी किया जाएगा.

काउंसलिंग के लिए समय सारिणी-टीजीटी -2016

  • 10 जुलाई- हिंदी और गृह विज्ञान

  • 11 जुलाई- सामाजिक विज्ञान

  • 12 जुलाई- संस्कृत, उर्दू, संगीत वादन, कृषि व शारीरिक शिक्षा

  • 13 जुलाई- गणित और अंग्रेजी – 13 जुलाई

  • 14 जुलाई- विज्ञान व जीव विज्ञान

टीजीटी- 2021

  • 17 जुलाई- हिंदी

  • 18 जुलाई- संस्कृत, उर्दू और विज्ञान

  • 19 जुलाई- अंग्रेजी

  • 20 जुलाई- गणित

  • 21 जुलाई- गृह विज्ञान, कला, संगीत गायन व संगीत वादन

  • 24 जुलाई- वाणिज्य, कृषि, शारीरिक शिक्षा, सिलाई एवं जीव विज्ञान

  • 25 जुलाई- सामाजिक विज्ञान

पीजीटी

26 जुलाई- अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, हिंदी, रसायन विज्ञान, संस्कृत, वाणिज्य, जीव विज्ञान, गणित, नागरिक शास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, भूगोल, कला, संगीत वादन, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel