[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar UP Chunav 2022: सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, गौतमबुद्धनगर के CP और DCP को हटाने की मांग

UP Chunav 2022: सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, गौतमबुद्धनगर के CP और DCP को हटाने की मांग

0
UP Chunav 2022: सपा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, गौतमबुद्धनगर के CP और  DCP को हटाने की मांग

UP Chunav 2022: समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में नोएडा के पुलिस आयुक्त और पुलिस उप आयुक्त को हटाने की मांग की गई है. पत्र में दोनों के ऊपर गंभीर आरोप लगाये गए हैं.

भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दिया जा रहा निर्देश- सपा

पत्र में कहा गया है, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और पुलिस उप आयुक्त रणविजय सिंह द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है.

Also Read: UP Chunav 2022: असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर फायरिंग, सपा बोली- घटना के जिम्मेदारों पर हो कठोर कार्रवाई
पुलिस विभाग पर बनाया जा रहा दवाब- सपा

सपा की तरफ से मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में आगे कहा गया है, भारतीय जनता पार्टी के लिए माहौल बनाने के लिए पुलिस विभाग पर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है. इससे आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन हो रहा है.

Also Read: UP Election 2022: सपा ने सीएम योगी की भाषा सुधरवाने के लिए लिखा पत्र, ECI से कुछ यूं दर्ज कराई आपत्ति…
गौतमबुद्धनगर के CP-DCP को हटाया जाए- सपा

सपा ने मांग की है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए गौतमबुद्धनगर के दोनों पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जनपद से स्थानांतरित कराया जाए और आदर्श आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन सुनिश्चित कराया जाए.

मुख्यमंत्री की भाषा का लोकतंत्र में कोई औचित्य नहीं- राजेंद्र चौधरी

इससे पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में विपक्ष के प्रति जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह मर्यादित, संयत और भद्र भाषा की श्रेणी में नहीं आता है. लोकतंत्र में इस तरह की भाषा का कोई औचित्य नहीं है.

लोकतंत्र की पवित्रता को प्रभावित कर रहे मुख्यमंत्री- अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी आदर्श आचार संहिता का पालन कर रही है जबकि भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री अपने अमर्यादित बयानों से लोकतंत्र की पवित्रता को प्रभावित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री जी ने अभी आगरा में ‘10 मार्च के बाद बुलडोजर चलेगा‘ की धमकी दी. इसके अतिरिक्त वे लगातार सपा के नेतृत्व को गुंडा, मवाली, माफिया बता रहे हैं.

Also Read: UP Chunav 2022: ‘हिंदूगर्दी’ वाले बयान पर बुरे फंसे सपा विधायक रफीक अंसारी, मेरठ पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
मुख्यमंत्री लगातार धमकाने वाली भाषा बोल रहे हैं- अखिलेश यादव 

अखिलेश यादव ने कहा, मुख्यमंत्री ने एक फरवरी को मेरठ में सिवालखास और किठौर की सभाओं में कहा ‘लाल टोपी मतलब दंगाई, हिस्ट्रीशीटर‘. मुख्यमंत्री ने कैराना, मुजफ्फरनगर में कहा ‘जो गर्मी दिखाई दे रही है, ये सब शांत हो जायेगी‘ ‘गर्मी कैसे शान्त होगी मैं जानता हूं‘ जैसी अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग किया गया है. वे लगातार धमकाने वाली भाषा बोल रहे हैं.

मुख्यमंत्री को मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने का दें निर्देश- सपा

समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मांग की है कि उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री को पद की गरिमा के अनुरूप संयमित, मर्यादित और आदर्श आचार संहिता के अनुकूल भाषा के इस्तेमाल के सम्बन्ध में प्रभावी निर्देश तत्काल जारी किया जाय.

Posted By: Achyut Kumar

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel