[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ ITI Result: आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 16 अगस्त तक होगी प्रवेश प्रक्रिया

ITI Result: आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 16 अगस्त तक होगी प्रवेश प्रक्रिया

0
ITI Result: आईटीआई प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, 16 अगस्त तक होगी प्रवेश प्रक्रिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज लखनऊ ने आईटीआई (ITI Result) के सत्र 2024-25 (एक वर्षीय) और 2024-26 (दो वर्षीय) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए 16 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से भी संपर्क कर सकते हैं.

वेबसाइट पर क्लिक करें

विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग और अधिशासी निदेशक एससीवीटी (SCVT UP ITI Admission 2024) अभिषेक सिंह ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी अपने परिणाम को http://www.scvtup.in या http://www.upvesd.gov.in/dte वेबसाइट पर देख सकते हैं. प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त 2024 से 16 अगस्त 2024 तक (अवकाश सहित) निर्धारित की गई है. अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करना होगा. चयन होने पर बुलावा पत्र वेबसाइट पर प्रदर्शित होगा. जिसे प्रिंट किया जा सकता है.

इसका रखें ध्यान

विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि चयन की सूचना अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जा रही है. यदि किसी अभ्यर्थी का चयन नहीं हुआ है, तो उसकी रैंक की जानकारी भी वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी. उसे अगले प्रवेश चरण का इंतजार करना होगा. चयनित अभ्यर्थी को बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रमाणित प्रतियों और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपने चयनित संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा.

हेल्पलाइन नंबर से लें मदद

अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय अपग्रेडेशन प्रक्रिया के अनुसार दो विकल्पों—FREEZE (स्थिर) और FLOAT (विस्थापित) में से किसी एक का चयन करना होगा. अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से भी संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा तकनीकी हेल्पलाइन नंबर 0522-4150500, 7897992063, अन्य किसी जानकारी के लिए फोन नेबर 0522-2336115, वाट्सअप नंबर 9628372929 पर संपर्क किया जा सकता है. ई मेल help@admissionscvtup.in पर भी संपर्क किया जा सकता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel