[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ मुजफ्फरनगर में व्यापारी को लूटने के आरोप में डॉक्टर और इंजीनियर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में व्यापारी को लूटने के आरोप में डॉक्टर और इंजीनियर गिरफ्तार

0
मुजफ्फरनगर में व्यापारी को लूटने के आरोप में डॉक्टर और इंजीनियर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक डॉक्टर, जबकि एक इंजीनियर बताया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक, पिछले हफ्ते एक व्यापारी से लूट के मामले में दोनों आरोपितों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पूर्व में पेट्रोल पंप मालिक से लूटपाट करना स्वीकार किया है. आरोपितों के कब्जे से व्यापारी की दुकान से लूटे गये 1,30,000 रुपये भी बरामद किये गये हैं.

पुलिस ने बताया कि वारदात के समय चेहरा छिपाने के लिए आरोपितों ने हेलमेट पहने हुए थे. आरोपितों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और दो तमंचे भी बरामद किये गये हैं. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने मामले को सुलझाने वाली टीम के लिए 50 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel