[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ayodhya Deepawali: अयोध्या पहुंचे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, सीएम योगी ने खींचा रथ, राजतिलक किया

Ayodhya Deepawali: अयोध्या पहुंचे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, सीएम योगी ने खींचा रथ, राजतिलक किया

0
Ayodhya Deepawali: अयोध्या पहुंचे भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, सीएम योगी ने खींचा रथ, राजतिलक किया

अयोध्या: 14 वर्ष वनवास के बाद भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण पुष्पक विमान से अयोध्या लौट आए. भरत और शत्रुघ्न ने गले लगकर भाइयों का स्वागत किया. यह नयनाभिरामी दृश्य शनिवार को अयोध्या का था. छोटी दीपावली के दिन प्रभु श्रीराम के वापस लौटने का मौका था. सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुष्पक विमान से उतरने के बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण का स्वागत किया. हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई. प्रभु श्रीराम को देख समूची अयोध्या प्रफुल्लित हो उठी.

हेलीपैड से भगवान श्रीराम, माता जानकी, तीनों भाई, बजरंगबली एवं गुरु वशिष्ठ के साथ रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े. जिस रथ पर प्रभु अपनी पत्नी और भइयों के साथ सवार थे, उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खींच रहे थे.

रामकथा पार्क पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आरती उतारकर प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, गुरु वशिष्ठ और बजरंगबली का वंदन अभिनंदन किया. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया.

साधु संतों से आशीर्वाद लिया

इस मौके पर सीएम योगी ने कार्यक्रम में मौजूद साधु संतों का स्वागत एवं सम्मान किया. महंत नृत्य गोपाल दास को शॉल ओढ़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया. सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस अवसर पर अयोध्या के दीपोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया.

Also Read: Ayodhya Deepawali 2023: अयोध्या में दीपावली पर निकली श्री राम की अलौकिक शोभा यात्रा, देखें फोटो

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel