[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

0
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

मेरठ : जिले के थाना सरधना क्षेत्र में 40 वर्षीय एक महिला को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद दो युवकों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क के किनारे छोड़ कर भाग गए.पुलिस ने पीडित महिला की तहरीर पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीडित की चिकित्सकीय जांच करायी है. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज पीड़ित की तहरीर के आधार पर बताया कि मेरठ जिले के थाना जानी क्षेत्र की 40 वर्षीय एक महिला सरधना में एक चिकित्सक के क्लीनिक पर शनिवार को दवाई लेने आयी थी. शाम को लौटते समय महिला को दो व्यक्ति मिले, जिनमें से एक व्यक्ति अंकित उसका परिचित था। दोनों ने महिला को अपनी कार से उसके गांव छोडने की पेशकश की. प्रवक्ता के अनुसार, इस बीच आरोपियों ने महिला को एक दुकान में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक पिलाई.

कोल्ड ड्रिंक में कथित नशीला पदार्थ मिला होने के कारण महिला बेहोश हो गयी. आरोपी उसे पास के ही मढियाई गांव के जंगल में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. देर रात को आरोपी महिला को मेरठ रोड पर बाग के पास छोड़ कर फरार हो गये. रविवार सुबह किसी तरह घर लौटी पीडित महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी. महिला की तहरीर पर अंकित और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel