[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश लखनऊ अग्निकांड: चीख-पुकार के बीच छात्रों समेत 15 लोगों की मौत, लपटों से बचने के लिए छत से कूदे थे युवक

लखनऊ अग्निकांड: चीख-पुकार के बीच छात्रों समेत 15 लोगों की मौत, लपटों से बचने के लिए छत से कूदे थे युवक

0
लखनऊ अग्निकांड: चीख-पुकार के बीच छात्रों समेत 15 लोगों की मौत, लपटों से बचने के लिए छत से कूदे थे युवक
लखनऊ अग्निकांड

Lucknow Fire News: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर आ रही है. मृतकों की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इमारत के भूतल पर पेट शॉप और ऊपरी मंजिल पर गेमिंग जोन संचालित था. आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने जान बचाने के लिए छत व ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी. हालांकि दमकल और राहत-बचाव टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में लगी आग में अब तक 15 छात्रों की मौत की पुष्टि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी की है. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी ले रहे है और राहत कार्यों की निगरानी भी कर रहे है. उन्होंने इस घटना को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या 15 तक पहुंच चुकी है, लेकिन यह सख्या लगाकर बढ़ रही है. सभी की उम्र 20 से 24 वर्ष के बीच है.

घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, इस घटना में 15 बच्चों की मौत हो गई है और चार घायल बच्चों को KGMC ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द करके घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराना है. घटना कैसे और क्यों हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब मामले में और सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) और अपर मुख्य सचिव गृह (ACS Home) को तत्काल मौके पर जाकर पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस पूरे मामले की तह तक जाकर दोषियों को सजा दी जाएगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोषियों पर कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों के प्रति न्याय सुनिश्चित किया जाएगा और संवेदना व्यक्त की जाएगी.

सीएम योगी कार्यक्रम छोड़कर पहुंचे लखनऊ

सीएम योगी अलीगढ़ में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इसी वक्त उनको इस घटना की जानकारी मिली. लखनऊ अग्निकांड की जानकारी मिलते ही सीएम योगी कार्यक्रम छोड़कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए. सीएम ने कहा कि लखनऊ में हुए अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एंव हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. मैं लखनऊ जा रहा हूं, ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे सकू.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जताया दुख

लखनऊ अग्निकांड पर दुख जताते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की यह घटना अत्यंत दुखद है. उन्होंने कहा कि इस तरह की जानलेवा घटनाएं दिल दहला देती हैं और कई परिवारों की उम्मीदों व खुशियों को एक झटके में बिखेर देती हैं. पढ़ें ट्वीट…

Image 1101
लखनऊ अग्निकांड: चीख-पुकार के बीच छात्रों समेत 15 लोगों की मौत, लपटों से बचने के लिए छत से कूदे थे युवक 3

घटनास्थल पर तलाशी अभियान पूरा

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की मौत की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. अधिकारियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और पुष्टि की है कि अब कोई बच्चा वहां फंसा नहीं है. घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी नरमी के सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने पीड़ित परिवारों को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई है और कहा है कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी.

PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों से बहुत दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है. घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों. बचाव कार्य चल रहा है और अधिकारी हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. PMNRF से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel