Lucknow Coaching Fire: लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. कुछ छात्रों के कोचिंग के अंदर फंसे होने की आशंका है. आग इतनी भीषण है कि कई छात्र दूसरी मंजिल से नीचे कूद गए. अभी भी आग दहक रही है. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं. आग इतनी विकराल है कि बचावकर्मी अभी तक भवन के भीतर प्रवेश नहीं कर पा रहे है. खबर अपडेट की जा रही है