[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Love Affair : सास को भगाने के बाद ससुर को धमकी, बोला दामाद– भूल जाओ

Love Affair : सास को भगाने के बाद ससुर को धमकी, बोला दामाद– भूल जाओ

0
Love Affair : सास को भगाने के बाद ससुर को धमकी, बोला दामाद– भूल जाओ
सांकेतिक तस्वीर

Love Affair : यूपी के अलीगढ़ के मनोहरपुर गांव  की एक घटना पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुकी है. दरअसल, शादी से नौ दिन पहले दूल्हा अपनी होने वाली सास के साथ फरार हो गया. इसके बाद परिवार के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार ने अपनी बेटी की शादी राहुल से तय की थी, जिसकी बारात 16 अप्रैल को आनी थी. शादी की तैयारियों के बीच, राहुल और लड़की की मां के बीच नजदीकियां बढ़ीं. दोनों के बीच प्यार हो गया. अंततः यह उनके भागने का कारण बनीं.

मर गई मेरे लिए मेरी मां : जिसकी शादी होने वाली थी उस लड़की ने कहा

जितेंद्र का आरोप है कि उनकी पत्नी लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर राहुल के साथ भाग गई. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है इसमें उन्होंने अपनी पत्नी से कोई संबंध नहीं रखने की बात कही है, लेकिन गहने और नकदी की वापसी की मांग की है. जिस लड़की की शादी होनी थी उसने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उसने कहा कि उनकी मां ने जो किया है, वह किसी भी मां को नहीं करना चाहिए था, और अब वह उनके लिए मर चुकी हैं. उन्हें अब उनकी मां और राहुल की कोई परवाह नहीं है.

लड़के ने दी होने वाले ससुर को धमकी

जितेंद्र ने बताया कि जब उन्होंने राहुल से संपर्क किया, तो पहले उसने अपनी पत्नी के साथ होने से इनकार किया, लेकिन बाद में स्वीकार किया कि वह उसके साथ है. राहुल ने जितेंद्र से कहा, “तुमने उसके साथ 20 साल बिता लिए, अब उसे भूल जाओ.” इस तरह की धमकी से जितेंद्र और उनका परिवार बेहद आहत है.

यह भी पढ़ें : आधा भारत नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन

इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है, और लोग इस पर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार राहुल और लड़की की मां की तलाश में जुटी है. इस अप्रत्याशित घटना ने एक परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया है, और समाज में रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

Previous article Chhaava OTT Release: फाइनली, इस ओटीटी पर रिलीज हो रही विक्की कौशल की छावा, नोट कर लें डेट
Next article Good Bad Ugly Review: सनी देओल की जाट को टक्कर देने में कामयाब हुई गुड बैड अग्ली, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel